Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव... Greater Noida News: रयान इंटरनेशनल स्कूल में एक घंटे तक बाथरूम में बंद रही मासूम छात्रा, परिजनों ने ... भगवान को लिखा 'जॉब लेटर': छात्र ने मांगी 20 लाख के पैकेज वाली नौकरी, बदले में भगवान को दिया ये अनोखा... चुगली की तो कटेगी जेब! अब इधर-उधर की बातें की तो देना होगा भारी जुर्माना, जानें इस अनोखे फैसले के पी... Bihar Assembly News: 'ब्राह्मण' शब्द पर बिहार विधानसभा में हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- "मै... Rahul Gandhi Sultanpur Visit: सुल्तानपुर में फिर मोची रामचेत की दुकान पर रुके राहुल गांधी, बेटी के इ... AAP Attacks Opponents: महिलाओं को 2500 रुपये, प्रदूषण और युवा; आप ने 15 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

‘तेरे पिता और भाई मर जाएंगे, नहीं तो…’ महिला के दिमाग पर किया ‘जादू’ और ले लिए 40 लाख रुपये

7

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से करीब 40 लाख रुपये की ठगी की गई. भोपाल क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं. आरोपी ने महिला को उसे घर पर बड़ा खतरा मंडराने की बात कही थी.

पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने खुद को एक प्रभावशाली तांत्रिक बताकर महिला को यह यकीन दिलाया कि उसके परिवार पर भारी संकट मंडरा रहा है. अंकित ने कहा कि अगर विशेष पूजा और झाड़-फूंक नहीं कराई गई तो उसके माता-पिता और भाई की मौत हो सकती है. महिला के डर और भ्रम का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला से लगभग 20 लाख रुपये नकद और 20 लाख के सोने-चांदी के गहने ठग ले लिए.

गहने और जरूरी दस्तावेज बरामद

क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी अंकित सिंह को अशोका गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया कि उसने यह गहने अपने मकान मालिक सनी अवस्थी की मदद से IDFC फर्स्ट बैंक और IIFL गोल्ड लोन में गिरवी रख दिए थे. पुलिस ने दोनों बैंकों से गहने और संबंधित दस्तावेज जब्त कर लिए हैं. सनी अवस्थी को भी इस षड्यंत्र में मदद करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस को सनी के घर से भी कुछ गहने और जरूरी दस्तावेज बरामद किए हैं.

गुजरात से पकड़ा गया एक आरोपी

इस मामले में एक और आरोपी, अंकित सिंह के मामा मोहित सिंह को पुलिस ने गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. पूछताछ में मोहित ने कबूल किया है कि अंकित ने उसे 5.40 लाख रुपये नकद दिए थे. इसके अलावा अलग-अलग तारीखों में 3.60 लाख रुपये फोन पे के जरिए मोहित के खाते में भेजे गए थे. अंकित सिंह के बयान के मुताबिक, उसका भाई आसू सिंह और रूम पार्टनर लक्की पांडे कुछ नकदी और गहनों के साथ फरार हैं. भोपाल क्राइम ब्रांच की टीमें दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.