Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा...

मौत के साए से लौटे… ईरान से भारतीयों का लौटना जारी, वापसी पर बयां कर रहे दर्द

32

ईरान और इजराइल के बीच युद्ध बढ़ता जा रहा है. इजराइल और ईरान दोनों ही देश एक से बढ़कर एक हमले कर रहे हैं. ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को ऑपरेशन सिंधु के तहत बीती रात 285 लोगों को सुरक्षित भारत लाया गया. देर रात एक स्पेशल प्लेन के जरिए भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया. वापस लौटे भारतीयों को भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रिसीव किया. फंसे भारतीय नागरिकों की भारत में सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार ने 18 जून को ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत की थी. 1713 भारतीयों को अब तक ऑपरेशन सिंधु के तहत सुरक्षित स्वदेश लाया गया है.

राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने कहा, ‘ईरान से 285 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष निकासी विमान नई दिल्ली पहुंच गया है. उस विमान में 285 भारतीय नागरिक सवार थे, जो मुख्य रूप से 10 राज्यों बिहार, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से थे. और ईरान से निकाले गए भारतीय नागरिकों की कुल संख्या अब 1713 हो गई है. हमने अगले 2 दिनों के लिए ईरान से 2-3 और उड़ानें निर्धारित की हैं. इसी तरह, हम ईरान और इज़राइल में रहने वाले अपने सभी भारतीय नागरिकों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं.’

‘वहां की स्थिति हर दिन खराब होती जा रही थी’

ईरान से ऑपरेशन सिंधु के तहत सुरक्षित भारत वापसी करने वाली भारतीय नागरिक शमा फिरोज ने कहा, ‘मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है. भारतीय सरकार और दूतावास ने हमारे लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की. ईरान में भी अच्छी व्यवस्था की गई. भारत सरकार ने हमें यहां तक पहुंचाया. जय हिंद जय भारत.’

ऑपरेशन सिंधु के ज़रिए ईरान से निकाले गए भारतीय नागरिक सैयद शहजाद अली जाफरी कहते हैं, ‘मैं मुंबई का रहने वाला हूं, जियारत के लिए ईरान गया था. मैं ईरान में काम करता हूं और पिछले 3 सालों से वहीं हूं. भारत सरकार ने हमारा साथ दिया, हिम्मत दी, आज हम उनकी वजह से यहां हैं.

भारत वापस लाई गई भारतीय नागरिक सतीर फातिमा ने कहा कि मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं. मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की बहुत आभारी हूं. वहां की स्थिति हर दिन खराब होती जा रही थी. वहां रहना बहुत खतरनाक होता जा रहा था. मैं शुक्रगुजा़र हूं की अब मैं यहां हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.