Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

बच्चों से गंदी हरकतें कर बनाता था वीडियो, इंटरनेट पर करता था शेयर… हैवान बने शख्स को CBI ने पकड़ा

35

उत्तर प्रदेश के मथुरा से यौन संबंध बनाने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने मासूम बच्चों को बहला फुसलाकर उनके साथ यौन संबंध बनाया और इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बनाता था और वीडियो को अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर अपलोड करता था. सीबीआई ने आरोपी युवक को इंटरपोल अतंराष्ट्रीय बाल यौन शोषण डेटाबेस के इनपुट और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की पुष्टि के बाद चाइल्ड पोर्नाग्राफी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला कृष्ण नगरी मथुरा से जुड़ा हुआ है. यहां एक युवक मासूम बच्चों को बहला फुसलाकर उनके साथ यौन संबंध बनाता था और वीडियो भी बनाता था. वीडियो को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड करता था. वहीं इस मामले में इनपुट मिलने के बाद सीबीआई ने 17 को केस दर्ज किया था और आरोपी युवक को उसके घर से 19 जून को हिरासत में ले लिया. आरोपी युवक के पास से सीबीआई को कई फोटो और वीडियो मिले हैं. जिन्हें वो ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपलोड करने वाला था.

मासूम बच्चों का करता था यौन शोषण

चाइल्ड पोर्नोग्राफी का ये पहला मामला नहीं है. इस तरह के मामले की बढ़ती संख्या पुलिस प्रशासन और समाज के लिए चिंता बनी हुई है. आरोपी के पास से मिले फोटो और वीडियो में कई ऐसे वीडियो भी हैं जिनमें आरोपी मासूम बच्चों को डरा-धमका रहा है. हालांकि जानकारी के मुताबिक, जिन बच्चों के साथ आरोपी ने यौन संबंध बनाए उन्होंने इस मामले की कोई जानकारी नहीं है.

सीबीआई ने आरोपी को दबोचा

हालांकि आरोपी के पास से मिले फोटो और वीडियो में दिख रहे बच्चों की पहचान की जा रही है. साथ उनके परिजनों से इस मामले में शिकायत लेने की कोशिश की जा रही है. मामले की जांच में पता चला है कि ज्यादातर बच्चों ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपने घर पर भी जानकारी नहीं दी थी. बच्चों की पहचान कर उसके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.