Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ...

राजा रघुवंशी की तरह अब छत्तीसगढ़ का कपल भी गायब, 6 दिन से फोन बंद, दो महीने पहले हुई थी शादी

49

इंदौर का राजा रघुवंशी केस इस समय पूरे देश में चर्चा में है. पत्नी सोनम के साथ राजा रघुवंशी हनीमून पर निकले. फिर दोनों अचानक लापता हो गए. इसके बाद राजा की लाश मिली और पता चला कि पत्नी सोनम ने ही उनकी हत्या करवाई थी. इस बीच अब छत्तीसगढ़ का एक और कपल लापता हो गया है. दोनों घूमने के लिए निकले थे. फिर कहां गए, किसी को पता नहीं चला. 6 दिन बीत जाने के बाद भी दोनों की तलाश जारी है.

परिजनों ने दोनों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. मामला खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र का है. यहां रहने वाले नरेंद्र वर्मा अपनी पत्नी ट्विंकल वर्मा के साथ 14 जून को रवाना हुए थे. नरेंद्र अपनी पत्नी ट्विंकल को मायके छोड़ने जा रहे थे. इस दौरान बीच रास्ते में ही दंपति का फोन ऑफ हो गया. 6 दिन से दंपति लापता है. दोनों ट्विंकल के मायके भी नहीं पहुंचे.

2 महीने पहले हुई थी शादी

छुईखदान क्षेत्र के चकनार में रहने वाले नरेंद्र वर्मा की हाल ही में मुंह डबरी गांव में रहने वाली ट्विंकल वर्मा से शादी हुई थी. दोनों दो महीने पहले अक्षय तृतीया के मौके पर शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के बाद से ही ट्विंकल ससुराल में थी. ऐसे में 14 जून को ट्विंकल को मायके ले जाने के लिए दंपति घर से निकला था.

मोबाइल ट्रेस कर रही पुलिस

लापता कपल के परिजनों ने 17 जून को छुईखदान थाने में कपल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. शिकायत के बाद छुईखदान पुलिस ने कपल के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर रही है. साथ ही इंदौर के कपल राजा और सोनम रघुवंशी केस सामने आने के बाद पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.