Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Police CASO Operation: लुधियाना में नशे के खिलाफ सबसे बड़ा एक्शन, पुलिस कमिश्नर की अगुवाई म... Kulhad Pizza Fame Sahaj Health Update: अस्पताल से कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज का फेसबुक लाइव वायरल, दर्द ... Ludhiana DRI Action: फगवाड़ा में डीआरआई का बड़ा एक्शन, बस से 11.2 करोड़ की हेरोइन बरामद; 4 तस्कर गिर... Ludhiana Crime News: रायकोट में इंसानियत शर्मसार, काम दिलाने के बहाنه दलित युवक को नशा देकर कुकर्म औ... Punjab Election Commission News: नए वोट बनवाने और संशोधन के लिए विशेष अभियान, मुख्य चुनाव अधिकारी ने... Karnal ACB Action: करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, सेल डीड ट्रांसफर कराने के नाम पर 2... Mera Pani Meri Virasat Yojana: हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, धान की जगह वैकल्पिक फसलें उगाने पर मिलेंग... Jind News: जींद के सैनेटरी कारोबारी से 3 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गैंगस्टर सुरेंद्र काला, घर पर ... Faridabad Murder Case: खौफनाक साजिश! प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, मदद के लिए फोन कर... Haryana Power Strike Solved: ऊर्जा मंत्री अनिल विज बने संकटमोचक, हरियाणा में खत्म हुई बिजली कर्मचारि...

भाजपा नेता ने MCD चेयरमैन चुनाव में 70 लाख की घूस ली, महिला पार्षद से बदसलूकी की: AAP का आरोप

41

दिल्ली नगर निगम (MCD) में एक बार फिर से सियासी घमासान तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि MCD में साउथ जोन के चेयरमैन पद के लिए 70 लाख रुपये की घूस दी गई और एक महिला पार्षद के साथ बदसलूकी (Misconduct) की गई. इस मामले में AAP ने BJP नेताओं से जवाब मांगा है और CBI व ED से जांच की मांग की है.

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘जब से MCD पर BJP का कब्जा हुआ है, तब से दिल्लीवासियों को समझ आ गया है कि BJP इसकी बागडोर अपने हाथ में लेने के लिए इतनी बेचैन क्यों थी.’ उन्होंने बताया कि ‘BJP की एक महिला पार्षद ने साउथ जोन के चेयरमैन उमेद फोगाट पर गंभीर आरोप लगाए हैं.’ महिला पार्षद का कहना है कि ‘उमेद फोगाट ने उनके साथ भद्दी और आपत्तिजनक बातें कीं.’ इसके अलावा उन्होंने यह भी खुलासा किया कि साउथ जोन का चेयरमैन बनने के लिए उमेद फोगाट ने 70 लाख रुपये की घूस भी दी.

मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है: सौरभ

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस मामले की जानकारी 18 अप्रैल को मेयर राजा इकबाल को एक पत्र के जरिए दी गई थी. इसके बावजूद मेयर ने इस मामले को दबाने की कोशिश की. उन्होंने सवाल उठाया कि यह कोई पारिवारिक या पार्टी का मामला नहीं है, बल्कि एक आपराधिक मामला है. मेयर और BJP के उन नेताओं पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. जो इस मामले को दबाने में शामिल हैं.

70 लाख रुपये किसे दिए गए?

AAP नेता ने BJP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और मेयर राजा इकबाल से सवाल किया कि 70 लाख रुपये किसे और क्यों दिए गए? उन्होंने कहा कि चेयरमैन का पद एक सरकारी पद है और इसके लिए रिश्वत देना मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बनता है. सौरभ भारद्वाज ने मांग की कि इस मामले की जांच CBI और ED को सौंपी जाए, ताकि यह पता चल सके कि आखिर इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किसके पास गई.

BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा

सौरभ भारद्वाज ने यह भी बताया कि हाल ही में BJP सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी. जिसमें PM मोदी के 11 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया था. इस दौरान इस मुद्दे को लेकर BJP नेताओं के बीच हंगामा और हाथापाई की खबरें भी सामने आईं थी. AAP ने आरोप लगाया कि BJP इस मामले को दबाने की पूरी कोशिश कर रही है.

सख्त एक्शन की मांग: AAP

AAP ने इस पूरे मामले को लेकर BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कुर्सियां बिक रही हों, तब जनता की समस्याओं का हल निकालना मुश्किल है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि BJP की इस हरकत से दिल्ली की जनता के बीच उनकी साख पर सवाल उठ रहे हैं. उन्होंने मांग की कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई हो और दोषियों को सजा दी जाए. दूसरी ओर BJP ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. पार्टी का कहना है कि AAP बेवजह MCD को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. हालांकि इस मामले में अभी तक BJP की ओर से कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.