गोराया : गोराया के गांव अट्टा के गेट के सामने हुए दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. बावा सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ। हितेश शर्मा पुत्र रविंदर शर्मा निवासी पठानकोट जो गुड़गांव में काम करता है, अपने परिवार के साथ अपनी ग्रैंड विटारा कार में सवार होकर पठानकोट से गुड़गांव जा रहा था, जिसकी टक्कर एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल से हो गई।
उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल गाड़ी में फंस गया जबकि मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर गया और गाड़ी मोटरसाइकिल को कई मीटर तक घसीटती हुई ले गई। भयानक मंजर देख लोग सहम गए। मृतक की पहचान झलमन सिंह निवासी गांव रुड़का खुर्द गोराया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.