Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

जो गहने राजा ने खरीदे, उसे सोनम ने कहां छिपाया? शिलॉन्ग से लेकर इंदौर तक ढूंढ रही मेघालय पुलिस

33

मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब आने अब भी बाकी हैं. मेघालय के शिलॉन्ग में राजा की हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी गहने लेकर फरार हो गई थी. वारदात के बाद सोनम जहां-जहां गई, पुलिस की टीम वहां-वहां पहुंची. हर जगह का बारीकी से मुआयना किया, लेकिन गहनों का कुछ पता नहीं चला. गहने कहां हैं, पुलिस के लिए ये एक अबूझ पहली बनी हुई है.

शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी की हत्या हो गई थी. राजा के शव को आरोपियों ने खाई में फेंक दिया था. मुख्य आरोपी सोनम वारदात के बाद भागकर इंदौर आई और वह यहां आकर एक फ्लैट में रुकी. फिर यहां से वाराणसी के रास्ते गाजीपुर चली गई. गाजीपुर में ही सोनम की गिरफ्तारी हुई थी. पुलिस की टीम इंदौर के उस फ्लैट में भी पहुंची, लेकिन गहनों के बारे में कुछ पता नहीं लगा.

क्या राज कुशवाह ने गहनों को छिपा दिया?

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि क्या सोनम का प्रेमी राज कुशवाह ने ही गहनों को कहीं छिपा दिया या बेच दिया. या सोनम ने खुद वारदात के बाद भागते वक्त उन गहनों को कहीं ठिकाने लगा दिया. गाजीपुर में जब सोनम की गिरफ्तारी हुई तो उसके पास कुछ खास कैश और गहने बरामद नहीं हुए. सोनम पुलिस को बदहवास हाल में मिली थी. राजा रघुवंशी ने शादी के लिए गहने खरीदे थे.

इस बीच, गुरुवार को मेघालय पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपियों सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह के परिचितों से पूछताछ की. पुलिस ने उस टैक्सी वाले से भी पूछताछ की, जोकि अपनी गाड़ी में बैठाकर सोनम को इंदौर से यूपी ले गया. सूत्रों के मुताबिक, अभी तक किसी ने भी गहनों के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी है.

सोनम और राज कैसे मिले?

सोनम का परिवार फर्नीचर कारोबार का काम करता है. जब राजा से शादी नहीं हुई थी, तो सोनम ही कारोबार संभाल रही थी. यहीं पर वह राज कुशवाह भी नौकरी करता था. दोनों कारोबार के सिलसिले में ही संपर्क में आए. दावा किया जा रहा है कि दोनों एक -दूसरे के साथ रिलेशन में थे. हालांकि, सोनम के भाई गोविंद का दावा है कि राज को सोनम भाई मानती थी और राखी भी बांधती थी.

मेघालय के शिलॉन्ग में राजा और सोनम हनीमून मनाने 20 मई को गए थे. राजा 23 मई को लापता हो गया था और उसका शव खाई में मिला था. राजा की सोनम से शादी इसी साल 11 मई को हुई थी. राजा की हत्या में शामिल होने के आरोप में पत्नी सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और कुशवाह के तीन दोस्तों-विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को पुलिस ने अरेस्ट किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.