Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

Plane का दरवाजा हुआ Lock… यात्रियों सहित फ्लाइट में फंसे पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज

26

पंजाब कांग्रेस प्रभारी के विमान में फंसने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने दावा किया कि बुधवार को दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंची फ्लाइट का दरवाजा नहीं खुल रहा था, जिसके कारण यात्री 30 मिनट से अधिक समय तक इंडिगो फ्लाइट में फंसे रहे। बताया जा रहा है कि, दिल्ली से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E 6312 का मुख्य दरवाजा तकनीकी खराबी के चलते नहीं खुल पाया। फ्लाइट में कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य नेता भी मौजूद थे।

हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों ने घटना के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी होने से इनकार किया है। महापौर मीनल चौबे ने बताया कि दोपहर 2.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद फ्लाइट संख्या 6ई-6312 का दरवाजा 30 मिनट से अधिक समय तक बंद रहा। वहीं भूपेश बघेल ने बताया कि दरवाजा खुलने के बाद यात्री सुरक्षित बाहर निकल गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.