Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

MP में अब तक की सबसे बड़ी विभागीय सर्जरी! DGP मकवाना ने एक ही थाने में जमें अंगदों के हिलाए पैर, जमकर हो रही तारीफ

19

भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने वरिष्ठ आईपीएस कैलाश मकवाना को एमपी पुलिस का मुखिया बनाकर जो ज़िम्मेदारी दी उसको वो बखूबी निभा रहे हैं। डीजीपी बनते ही वो दो पॉइंट्स पर फोकस दिखाई दे रहे हैं। पहला प्रदेश से नक्सल समस्या का ख़ात्मा और दूसरी पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग। इसको लेकर वो तरह तरह के नवाचार अपना रहे हैं। उनके डीजीपी बनते ही कई नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, वहीं जो नहीं माने उनको ज़मीदोज कर दिया गया है।

डीजीपी का स्पष्ट संदेश है कि पुलिस व्यवस्था में सुधार हो, निष्पक्ष कार्यवाही हो और पारदर्शिता को बढ़ाया जा सके। डीजीपी कैलाश मकवाना ने बड़ा क़दम उठाते हुए पुलिस महकमे में वर्षों से एक एक ही थाने में जमे 10 हजार अंगद के पैर हिला दिए, लगभग पांच साल से एक ही थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों का दूसरे थानों में तबादला कर दिया गया। इसे मध्यप्रदेश पुलिस के आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी सर्जरी बताया जा रहा है।

इन टॉप पांच ज़िलों में सबसे ज़्यादा अंगद बन चुके पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ।

1. इंदौर नगरीय-1,029
2. ग्वालियर-828
3. भोपाल नगरीय-699
4. जबलपुर-535
5. नर्मदापुरम-372

इसके अलावा DGP द्वारा अपराधिक रिकॉर्ड एवं विभागीय जांच वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पुलिस थानों से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं यह अधिकारी/कर्मचारी थानों के अलावा वरिष्ठ अधिकारी के आफ़िस में भी नहीं रह पाएंगे। पुलिस मुख्यालय स्तर से निर्देशों के पालन को लेकर कड़ी मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

अपनी साफ और ईमानदार छवि के चलते डीजीपी कैलाश मकवाना सरकार और प्रदेश की जनता के प्रिय बन चुके हैं। सूत्रों की मानों तो आने वाले दिनों में वो कुछ और नवाचार अपनाने वाले हैं जिससे पुलिसिंग में और सुधार आएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.