Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुरुवार को करें ये उपाय…श्रीहरि विष्णु और देव गुरु बृहस्पति दोनों होंगे प्रसन्न…सफलता चूमेगी आपके कदम!

22

हमारे जीवन में गुरु ग्रह का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है. कुंडली में इनकी शुभ स्थिति और मजबूती आपके जीवन को संवार देती है, वहीं कुंडली में बृहस्पति ग्रह का बिगड़ा होना आपके जीवन में विभिन्न तरह की परेशानियों को जन्म देता है. ये दोनों ही देवता हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है इनकी कृपा ना होने पर दुख और दरिद्रता को झेलना पड़ता है.

गुरुवार के दिन कुछ साधारण से उपाय करने से आप जगत के पालनहार विष्णु और देव गुरु बृहस्पति दोनों को प्रसन्न कर सकते हैं. इन उपायों से आप जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वह उपाय जिन्हें गुरुवार के दिन करके आप अपने जीवन को खुशियों से भर सकते हैं.

गुरुवार के उपाय

  • पानी में हल्दी डालकर स्नान करें. गुरुवार के दिन आप अपने स्नान के जल में एक चुटकी हल्दी मिला लें. इससे आपका गुरु ग्रह मजबूत होता है और आपके घर में लक्ष्मी का वास होता है.
  • केले के पेड़ की पूजा गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा का खास महत्व है. इस दिन गुरु बृहस्पति की कथा के पाठ के साथ केले की पूजा की जाती है.
  • केले की जड़ में अगर आज के दिन आप हल्दी और गुड़ मिश्रित जल अर्पित करेंगे और गुड़ चने का भोग लगाएंगे तो इससे गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु दोनों की कृपा आपको प्राप्त होगी.
  • विष्णु और लक्ष्मी जी की आराधना इस दिन विष्णु और लक्ष्मी जी की आराधना अत्यंत फलदायी होती है.
  • गुरुवार को भगवान को पीले रंग का भोग और पीले पुष्प अर्पित करें. पीले वस्त्र को धारण करें. यह सब उपाय आपके जीवन में चमत्कारी परिवर्तन लाएंगे.
  • इस दिन गुड़ और चना, गाय माता को खिलाने से भी आपके जीवन में आ रही बाधाओं का नाश हो जाएगा.
  • गुरुवार के दिन दान का भी अत्यधिक महत्व है. इस दिन आप चने की दाल, पीले कपड़े में बांधकर किसी भी विष्णु मंदिर में रखकर आते हैं तो आपकी तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे.
  • केसर चंदन का तिलक लगाएं. इस दिन आप केसर चंदन का तिलक अपने नाभि, माथे, कंठ और अपने गुरु पर्वत पर जरूर लगाएं (गुरु पर्वत यानी की तर्जनी उंगली के नीचे का पर्वत) ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है.
  • इस दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव के मंत्रों का जाप करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.