Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न... शिवपुरी में वकील की हत्या और दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात के लिए यहाँ smtv.in के लिए बेहतरीन SEO... Noida Sumati Murder Case: नोएडा में ऑनर किलिंग का आरोप, सुमति की हत्या के पीछे लड़की के परिजनों का ह... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, हादसे में दो की मौत, दो गंभी...

सोचने के बाद भी नहीं कर पा रहे हैं योग, तो इस तरह खुद को करें मोटिवेट

8

योग सिर्फ सिर्फ एक व्यायाम नहीं है, बल्कि जीवन जीने की एक कला है. यह शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से संतुलन बनाने में मदद करता है, जो आपके शरीर को लचीला बनाने, स्वस्थ रखने के साथ ही स्ट्रेस को कम करने में भी मदद करता है. हम में से कई लोग हेल्दी रहने के लिए योग करने के बारे में सोचते हैं, लेकिन कल-कल पर बात टलती रहती हैं. अगर एक दिन योगासन करने की कोशिश भी करते हैं, तो अगले दिन मन नहीं करता है या किसी न किसी वजह से रह जाता है.

अपने आप को हेल्दी रखने के लिए योग सबसे सरल तरीका है. इसमें किसी भी तरह की टूल्स की जरूरत नहीं होती है, इसके अलावा इसे आप घर पर भी कर सकते हैं. लेकिन बस आपको सही पोस्चर के बारे में पता होना चाहिए. जो योग में सबसे जरूरी है. साथ ही यह पता होना चाहिए कि आपके लिए कौन-से योगासन करना सही रहेगा. अगर आप भी योग करने के प्लान को कल पर टाल रहे हैं, तो इस तरह खुद को मोटिवेट कर सकते हैं.

छोटे और आसान लक्ष्यों से शुरुआत करें

कई बार शुरुआत में ज्यादा समय और मुश्किल आसन करने का प्रयास करते हैं, जिससे थकावट हो जाती है. शुरुआत में किसी भी आसन को करना मुश्किल लगता है, इसी डर से शुरुआत नहीं कर पाते हैं. लेकिन योग को 5 से 10 मिनट का समय निकालकर भी शुरू किया जा सकता है. जैसे कि सुबह उठते ही 5 मिनट अनुलोम-विलोम या सूर्य नमस्कार करना, धीरे-धीरे समय और अभ्यास दोनों बढ़ाए जा सकते हैं.

समय तय करें

अगर आप हर दिन अलग-अलग समय पर और जगह बदलकर योग करने के बारे में सोचेंगे, तो वह आदत बन ही नहीं पाती. इसलिए, योग के लिए एक समय और शांत जगह निर्धारित करें. यह आपकी “योग स्पेस” हो चाहे घर का एक कोना ही क्यों न हो. जब आप रोज उसी समय और जगह पर योग करेंगे, तो कुछ समय बाद यह आपकी आदत बन जाएगी.

योग साथी या ग्रुप बनाएं

अकेले योग करने से कई बार बोर हो सकते हैं. इसलिए अपने परिवार के किसी सदस्य और दोस्त के साथ योग कर सकते हैं. इससे आप दोनों एक दूसरे को मोटिवेट कर सकेंगे. अगर हो सके तो आप ऑनलाइन या स्थानीय योग क्लास जॉइन करें. इससे आपको सही तरह से योग करने की जानकारी भी मिलेगी और ग्रुप में दूसरे से सीखने को भी मिलेगा.

प्रोग्रेस को ट्रैक करें

शुरुआत कम समय से करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं. अपनी प्रोग्रेस के ट्रैक करें. आपने कितने दिन लगातार अभ्यास किया? कौन-कौन से आसन आप सीख चुके हैं? कौन सा आसन पहले मुश्किल लगता था, जो अब आसान हो गया? ऐसे छोटे-छोटे बदलाव जब आप खुद में महसूस करते हैं, तो मोटिवेशन स्वाभाविक रूप से आती है.

फायदों को जानें और लिखें

अगर आप योग को एक काम या जिम्मेदारी के रूप में देखेंगे, तो आप जल्दी ही बोर हो जाएंगे. लेकिन अगर आप उसे एंजॉय करेंगे, तो आप इसे ज्यादा सही से कर पाएंगे. आप इसके फायदों के बारे में गीने. आप चाहें तो एक डायरी में लिख सकते हैं कि योग क्यों करना चाहिए, इससे आपको रोजाना अभ्यास करने के लिए मोटिवेशन मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.