Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मेरठ: चाचा की डोल गई 5 साल की भतीजी पर गंदी नीयत, झाड़ियों में ले जाकर की हैवानियत, गांव वालों ने दी ये सजा

21

उत्तर प्रदेश के मेरठ से मानवता को शर्मशार और रिश्तों को तारतार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने पांच की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया. व्यक्ति बच्ची को झाड़ियों में ले गया और उसके साथ रेप किया. बच्ची के साथ रेप करने वाला व्यक्ति उसका सगा चाचा बताया जा रहा है. रेप के दौरान कुछ लोगों को शक हुआ तो उन्होंने व्यक्ति को पकड़ लिया.

इसके बाद लोगों की नजर अर्धनग्न बच्ची पर पड़ी तब पुलिस को सूचना दी गई. लोगों ने व्यक्ति को पीटा भी जमकर. पुलिस पहुंची तो आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. ये पूरी घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के पल्लवपुरम फेज-दो की है. मामले में पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस में तहरीर दी है. बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

आरोपी नशे करने का आदी

आरोपी का नाम जमशेद है. वो पल्लवपुरम फेज-दो का रहने वाला है. आरोपी नशे करने का आदी है. बताया जा रहा है बुधवार शाम को वो बच्ची के साथ घर के पास खाली झाड़ियों में घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. इसी दौरान वहां से दो युवक गुजर रहे थे. उन्होंने बच्ची की आवाज सुनी तो आरोपी को पकड़ लिया. बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी.

मौके पर हंगामा

इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया. आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. लोगों को पता चला कि बच्ची से रेप किया गया है, तो वो भड़क गए और आरोपी की जमकर पिटाई की. बच्ची के परिवार वालों ने पुलिस को बुलाया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों की भीड़ से बचाया. फिर थाने ले गई. पुलिस ने बच्ची को मेडिलकल के लिए अस्पताल भिजवाया. दूसरी ओर आरोपी को अरेस्ट कर लिया.

5-6 माह से करा था बच्ची का शोषण

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बाताया कि वो वो लगभग पांच-छह महीनों से लगातार बच्ची का शोषण कर रहा था. पुलिस से बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रेप, पॉक्सो समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस के आला अफसरों ने भी घटना का संज्ञान लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.