Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

लुधियाना में पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मामला जान उड़ जाएंगे होश

22

लुधियाना : थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 4 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने और आर्म्स एक्ट अधीन मामला दर्ज किया है। उक्त मामले के बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार की शाम को उन्होंने नाकाबंदी की हुई थी और इसी दौरान एक काले रंग की क्रेटा कार को रोकने की कोशिश की गई। उक्त कार चालक ने कार को तेज गति से भागा लिया और रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मारते हुए बहादुरके रोड पर पहुंच गए।

इसी दौरान कार चालक लव गिल ने पुलिस कर्मचारियों के ऊपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी आरोपियों पर गोली चलाई जिसके बाद आरोपी अपनी कार को छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.