Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

सनी देओल के तीनों ‘फौजी’ आए साथ, BORDER 2 की सबसे बड़ी तैयारी शुरू, NDA में क्या होने वाला है?

21

सनी देओल की कई बड़ी फिल्मों पर फैन्स की नजर है. JAAT के बाद वो चाहते हैं कि जल्द से जल्द दूसरी फिल्मों पर भी अपडेट मिल जाए. सनी देओल का पूरा फोकस इस वक्त BORDER 2 पर है. जिसका एक-एक अपडेट फैन्स के साथ शेयर करते हैं. बीते दिनों पता लगा था कि वो सेट पर पहुंच गए हैं. हालांकि, तब बारिश के मजे लेते दिखे थे. पर अब उनके साथ तीनों फौजी भी दिख गए हैं. चारों साथ मिलकर बड़ा धमाल मचाने वाले हैं.

सनी देओल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. वो लिखते हैं- जब सारी फोर्स एक साथ आए, BORDER इन. दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी ने सनी देओल और वरुण धवन को ज्वाइन कर लिया है. इस दौरान तस्वीर में भूषण कुमार और निधी दत्ता भी नजर आईं. साथ ही डायरेक्टर अनुराग सिंह भी मौजूद रहे. साथ मिलकर क्या करने वाले हैं.

सनी देओल के तीनों फौजी आए साथ

सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ अपने हिस्से के अलग-अलग शूट्स को कंप्लीट कर चुके हैं. अब उन्हें एक साथ बचा हुआ काम पूरा करना है. सनी देओल से मिली जानकारी के मुताबिक, सनी देओल ने बाकी तीन एक्टर्स के साथ तीसरे शेड्यूल का काम शुरू कर दिया है. इस वक्त पुणे की National Defence Academy में शूट हो रहा है. जहां चारों मिलकर अहम हिस्सों का काम करेंगे.

नई तस्वीर में सनी देओल एकदम पंजाबी लुक में दिख रहे हैं. जिसने फैन्स को खुश कर दिया है. फैन्स भर-भरकर कमेंट्स के जरिए प्यार बरसा रहे हैं. दरअसल फिल्म में अहान शेट्टी और वरुण धवन फौजी का रोल कर रहे हैं. वहीं दिलजीत दोसांझ फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों के रोल में होंगे. यानी इंडियन एयरफोर्स के अधिकारी के तौर पर दिखेंगे.

क्या तोड़ पाएंगे ‘गदर 2’ का रिकॉर्ड?

जब सालों के इंतजार के बाद सनी देओल की गदर 2 आई, तो धूम मच गई. फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ बॉक्स ऑफिस से करोड़ों रुपये छाप लिए. क्या जो ‘गदर 2’ ने किया था, बॉर्डर 2 भी कर पाएगी? यूं तो पूरी नई टीम है, तो थोड़ा मुश्किल हो सकता है. पर सनी देओल को लेकर इस वक्त जैसा माहौल है, उम्मीद तो यह है कि 1000 करोड़ कमा ले. वहीं दिलजीत दोसांझ को फिल्म में देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. हालांकि, वरुण धवन, सोनम बाजवा और अहान शेट्टी का पिछला परफॉर्मेंस खतरा साबित हो सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.