Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

जालंधर में देह व्यापार के अड्डे पर हुई रेड का मामला, हुए सनसनीखेज खुलासे

32

जालंधर: गत दिवस थाना मकसूदां की पुलिस ने आशा कालोनी में स्थित देह व्यापार के अड्डे पर रेड मारी थी। इस रेड में पुलिस ने अड्डा संचालिका राजिन्द्र कौर उर्फ रानी पत्नी सुरजीत सिंह निवासी आशा कालोनी, जितन पत्नी पीटर निवासी सरायखास करतारपुर तथा दविन्द्र सिंह बलबीर निवासी हरदयाल नगर को काबू कर इनके खिलाफ थाना मकसूदां में मामला दर्ज किया था। सूत्रों के मुताबिक उक्त लोग मजबूर, बेसहारा लड़कियों तथा महिलाओं को गुजर-बसर के लिए सहारा देने के नाम पर देहात के इलाकों में देहव्यापार के धंधों में धकेला जा रहा था। इसके बाद उन्हें नशे का भी सेवन करवाने को मजबूर किया जाता है।

सूत्रों के मुताबिक कोटला निवासी महिला इलाके में नशा बेचने का कार्य कर रही है जो हर माह इलाके में किराए के मकान को बदलती है ताकि वे पुलिस की नजर में न आ सके। एस.एच.ओ. बिक्रम सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दे दिया। न्यायाधीश के आदेश के बाद आरोपियों का मेडिकल नहीं हो पाया। अब सोमवार को मेडिकल करवाने के बाद इन्हें जेल भेजा जाएगा।

देहव्यापार के अन्य अड्डों के संचालक भूमिगत

थाना मकसूदां की पुलिस ने देह व्यापार पर की गई कार्रवाई के कारण अन्य देहव्यापार के अड्डों के संचालक भूमिगत हो गए। इनमें से कई अड्डा संचालक अपने घरों को ताला लगाकर फरार हैं। लोगों में यह चर्चा हो रही है कि अगर पुलिस ने कई साल पहले इन देहव्यापार करने वालों पर कार्रवाई की होती तो आज यह धंधा इतना प्रफुल्लित न हो पाता।

देहव्यापार का धंधा बंद करवाने के लिए इलाके में पूर्व एस.एस.पी. स्वप्न शर्मा ने लगवाए थे कैमरे

सनद रहे कि पिछले सालों में जब देहात के पूर्व एस.एस.पी. आई.पी.एस. स्वप्न शर्मा थे तो उन्हें देहव्यापार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों में बढ़ रहे रोष को लेकर असामाजिक तत्वों के घरों के आसपास थाना मकसूदां की पुलिस ने सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवा दिए थे। कुछ समय तो यह गंदा धंधा पूर्ण रूप से बंद हो गया था लेकिन जैसे ही आई.पी.एस. स्वप्न शर्मा का तबादला हुआ तो इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को तोड़ दिया गया या उतारकर खुर्द-बुर्द कर दिया गया था। कैमरे गायब होने के बाद देहव्यापार के धंधा करने वालों को हौंसले और बढ़ गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.