Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Extortion Racket: विदेशी गैंगस्टर हरमन संधू के दो सक्रिय शूटर गिरफ्तार, 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल... लुधियाना के न्यू बहादुरके गांव में खूनी संघर्ष: ट्रांसफार्मर और खंभे लगवा रहे पंच के भाई पर दातर से ... जालंधर में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: नकोदर में कैंटर से 405 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद, तस्... लुधियाना में सनसनीखेज वारदात: कोर्ट मंगल सिंह नगर में रिहायशी मकान पर कार सवार बदमाशों ने की ताबड़तो... तलवाड़ा में दिल दहला देने वाला मामला: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने न... Amritsar Murder Case Update: गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन ने ली मेकअप आर्टिस्ट मैडी संधू... Punjab Police Recruitment 2026: पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पुलिस विभाग में 10,000 नए पदों पर होगी भर्... फगवाड़ा से होशियारपुर का सफर होगा बेहद आसान: भारतमाला परियोजना के तहत बन रहा 48.62 किमी लंबा फोरलेन ... Amritsar Murder Case: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडी संधू की हत्या का खुलासा, स्टारबक्स से कर रहे थे ह... नूंह के तावडू में जमीन की पैमाइश को लेकर खूनी संघर्ष: ग्वारका गांव में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठ...

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बैंक गार्ड को लगी गोली, जांच कर रही पुलिस

32

गोराया : गोराया के नजदीकी गांव रुड़का कलां में दोनाली बंदूक की सफाई करते समय बैंक गार्ड को गोली लग गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह संधू ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 3 बजे अनूप संघेरा (34) पुत्र दविंदर सिंह निवासी पत्ती बुला की जो गोराया में को-आप्रेटिव सोसायटी बैंक में गार्ड के तौर पर कार्यरत था। शनिवार व रविवार को दो छुट्टियां होने के कारण वह अपनी लाइसैंसी दोनाली बूदक साथ लेकर आया था। वह दोनाली की सफाई कर रहा था कि अचानक गोली चल गई जो उसके आंख के पास सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

एस.एच.ओ. गोराया सिकंदर सिंह विर्क ने बताया कि उन्हें गोली चलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद चौकी इंचार्ज रुड़का कलां अमनदीप सिंह व पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर देखा तो अमन का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने दोनाली को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक अनूप का आठ-नौ साल का बेटा यहीं रहता है और उसकी पत्नी छह-सात महीने पहले दुबई गई थी। उसके पिता भी घर पर मौजूद नहीं थे। अनूप घर में अकेला था। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.