Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़... MP Nagar Bhopal Incident: स्ट्रीट लाइट के खुले तार की चपेट में आए दिव्यऋषि तिवारी, ट्रैफिक पुलिस ने ... Manendragarh News: मनेंद्रगढ़ में 44 लाख की लागत से बन रही नाली बनी जी का जंजाल, दो महीने से अधूरा प... Sukhdev Bhagat Raipur Visit: बीजेपी सरकार के वादों और कार्यशैली पर कांग्रेस का कड़ा प्रहार, 2028 चुन... Dhamtari News: रुद्री रोड स्थित लॉज के कमरे में मिली कवर्धा की युवती की संदिग्ध लाश, बॉयफ्रेंड के मै... Jharkhand Politics: जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई पर भड़कीं सीता सोरेन और कांग्रेस नेता अजय कुमार, अमान... Lower Bazar Police Station Ranchi: एचबी रोड पर चेन स्नैचिंग की घटना से सुरक्षा पर उठे सवाल, आरोपियों... Dhanbad News: धनबाद में जापानी इंसेफ्लाइटिस (JE) से बच्चे की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रांची... Prashant Kishor Delhi Visit: दिल्ली में जनसुराज के समर्थकों से मिले प्रशांत किशोर, राष्ट्रीय राजधानी...

आतंकी साजिश को लेकर एनआईए ने भोपाल में तीन जगह मारी रेड, डिजिटल डिवाइस भी मिले

27

भोपाल। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी साजिश को लेकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तीन स्थानों पर और राजस्थान के झालवाड़ में दो स्थानों पर छापे मारे हैं। हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) संगठन से जुड़े लोगों पर यह एक्शन लिया गया है। इस दौरान एनआईए द्वारा कुछ डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए जाने की सूचना है।

जानकारी के मुताबिक हिज्ब-उत-तहरीर संगठन देश में सरकार को हटाकर इस्लामिक स्टेट स्थापना की साजिश रच रहा था। ये कमजोर वर्ग के मुस्लिम युवाओं का ब्रैनवॉश का काम कर रहे थे। युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की साजिश रची जा रही थी।

केंद्र सरकार ने एचयूटी पर लगाया है प्रतिबंध

केंद्र सरकार ने हिज्ब-उत-तहरीर संगठन पर प्रतिबंध लगाया है। यह संगठन देश में शरिया कानून लागू करने की साजिश रच रहा था। भोपाल में इसके सदस्यों के होने की सूचना पर पहले भी जांच एजेंसियां इन पर कार्रवाई कर चुकी हैं।

पहले भी कट्टरपंथी संगठन के लोग मिल चुके हैं भोपाल में

भोपाल शहर में इसके पहले भी कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये लोग भोपाल में युवाओं का ब्रैनवॉश करते हुए पकड़े गए थे। पहले हुई गिरफ्तारियों में आतंकियों के तार बांग्लादेश से जुड़े हुए मिले थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.