Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

‘राजा नहीं, राज कुशवाह से करवाता बहन की शादी…’, जीजा का पिंडदान करके ऐसा क्यों बोले सोनम रघुवंशी के भाई?

241

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी केस से पूरा देश स्तब्ध है. हत्या के आरोपी फिलहाल पुलिस रिमांड पर हैं. उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. लेकिन उन्हें सजा मिलना अभी बाकी है. वहीं, दूसरी तरफ राजा का पिंडदान करने शुक्रवार को उनका परिवार उज्जैन पहुंचा. यहां सिद्ध वट घाट पर परिवार वालों ने राजा का पिंडदान किया. राजा रघुवंशी का पिंडदान करने के लिए सोनम के भाई गोविंद भी पहुंचे. उन्होंने जीजा के पिंडदान को पूरा किया.

पिंडदान के बाद गोविंद ने कहा- राज और सोनम के अफेयर की मुझे जरा सी भी भनक नहीं थी. अगर पता होता तो मैं राज और सोनम की शादी करवा देता. या कहता कि राज के साथ ही भाग जा. कम से कम राजा की जिंदगी तो बच जाती. बहन की करतूत के कारण निर्दोष राजा ने अपनी जिंदगी गंवा दी. परिवार ने अपना बेटा खोया है. राजा मेरा भी काफी प्रिय था. मैं उसे बहुत मानता था. मैं उनके परिवार से हमेशा रिश्ता निभाऊंगा. बहन कातिल है तो उसे सजा जरूर दिलवाऊंगा.

जानकारी के मुताबिक, उज्जैन में शुक्रवार राजा रघुवंशी का परिवार सिद्धवट पर राजा का पिंडदान करने पहुंचा था. इस पिंडदान में राजा का भाई, भतीजा और सोनम के बड़े भैया गोविंद भी शामिल हुए. उज्जैन में स्थित सिद्धवट पर कार्यक्रम के दौरान सोनम के भाई गोविंद ने चर्चा करते हुए कहा- सोनम इतनी जिद्दी और गुस्सैल थी कि परिवार उसके फैसले के खिलाफ नहीं जा सकता था. अगर मुझे राजा और सोनम के अफेयर के बारे में पहले से पता होता, तो मैं दोनों की शादी करवा देता या कहता कि भाग जाएं. हमारे परिवार की ओर से उस पर कोई दबाव नहीं था.सोनम का किया माफी के लायक नहीं

गोविंद ने बताया- सोनम आजाद ख्यालातों की लड़की थी, अगर शादी नहीं करनी होती तो साफ कह सकती थी. उसने जो किया है, वह माफ करने लायक नहीं है. उसने इंदौर ही नहीं, पूरे मध्य प्रदेश का नाम बदनाम कर दिया है.

हनीमून पर कर दी राजा की हत्या

राजा ओर सोनम की शादी 1 मई को हुई थी. 21 मई को दोनों हनीमून के लिए शिलॉन्ग पहुंचे थे, जहां आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज और साथियों के साथ राजा की हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड को 21 दिन से अधिक हो चुके हैं. मामले में मेघालय की शिलांग पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद खुलासा किया है. जिसमें सोनम सहित प्रेमी राज और उसके दोस्तों को आरोपी बनाया गया है.

राजा के भाई को किया था फोन

राजा के भाई विपिन ने बताया कि राजा को गुजरे 10 दिन से अधिक हो चुके हैं. उसका पिंडदान करने पूरा परिवार उज्जैन के सिद्धवट पर पहुंचा. इस दौरान सोनम के भाई गोविंद का फोन आया ओर उसने भी साथ आने का कहा. ऐसे में हमने कहा कि आप चल सकते हैं. आपको आपकी बहन की गलती का एहसास है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.