Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

खंडवा अतिक्रमण कार्रवाई में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री! सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

5

खंडवा: खंडवा में अतिक्रमण हटाने की अब तक की सबसे कार्रवाई देखने को मिली है। शहर के शकर तालाब के ढ़ाई एकड़ में अतिक्रमण को 8 घंटे की कार्रवाई में जमींदोज किया गया। वही इस कार्रवाई में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री भी देखने को मिली है। MP AIMIM की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में एक्स पर सीएम मोहन यादव को टैग कर लिखा कि सरकार भू-माफियाओं के लिए काम कर रही है। अगर तलाब की जमीन है तो रोड क्यों बनाया गया है? स्व. हुकुमचंद यादव के विधायक रहते जिन परिवारों को पट्टे दिए गए, उनकी बहू भाजपा महापौर उन्हें उजाड़ रही हैं। यही से भाजपा का पार्षद भी हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा।

AIMIM की पोस्ट के बाद खंडवा महापौर अमृता यादव ने पलटवाल करते हुए इसे तुष्टिकरण की राजनीति बताया है। महापौर ने कहा अतिक्रमण की कार्रवाई को गलत रुक दिया जा रहा है ये कार्रवाई किसी विशेष समाज के लिए यह किसी विशेष व्यक्ति के लिए यह। ये कारवाई नहीं है। काफी समय से पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। शहर की व्यवस्था को लेकर अगल कोई कार्रवाई की जा रही है और आप अपनी लोकप्रियता के लिए अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के लिए आप उससे राजनीतिक मोड़ देते हो तो यह गलत बात है। हम सभी लोगों को सामान्य भाव से देखते हैं। जल गंगा सरंक्षण अभियान के तहत शकर तलाब के जलग्रहण क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया है।

बता दें कि, कल गुरुवार सुबह 6 बजे से नगर निगम ओर जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के शकर तालाब से 10 जेसीबी और 4 पोकलेन मशीनों की मदद से कच्चे-पक्के 114 मकानों को ढहाया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान 500 जवान सुरक्षा में तैनात रहे। खुद कलेक्टर, एसपी, नगर निगम आयुक्त सहित कई बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.