Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ...

राज कुशवाह बस एक मोहरा, सोनम का प्यार कोई और… राजा रघुवंशी केस में अब नए किरदार की एंट्री

44

मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. पत्नी सोनम समेत राजा की हत्या करने वाले सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं. लेकिन इस मर्डर केस ने फिर एक नया मोड़ ले लिया है. अब तक की तफ्तीश में यह साफ हुआ कै कि सोनम रघुवंशी ने ही राज कुशवाह और तीन आरोपियों संग मिलकर राजा को मार डाला. वो भी सिर्फ इसलिए ताकि वो विधवा होने के बाद राज से शादी कर सके. मगर पुलिस को अब तीसरे शख्स पर शक होने लगा है.

पुलिस सूत्रों की मानें तो राज कुशवाह तो बस एक मोहरा था. उसका सोनम ने बस राजा की हत्या के लिए इस्तेमाल किया. जहां एक तरफ सोनम हत्या का मास्टरमाइंड राज को बता रही है. वहीं, राज इस हत्याकांड के लिए सोनम को मास्टरमाइंड बता रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम ही इस पूरे मामले की असली मास्टरमाइंड है. माना जा रहा है कि राज का इस्तेमाल एक मोहरे के रूप में ही किया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ की निगरानी कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा- ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सोनम ने सभी को झांसे में लेकर उनका इस्तेमाल राजा की हत्या के लिए किया. राज से प्यार का वादा किया तो अन्य को पैसों का लालच दिया.

अब तक यह माना जा रहा था कि राज इस पूरे मामले का असली साजिशकर्ता है. उसे सोनम का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा था. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस मामले में और भी बड़े खेल का खुलासा हो सकता है. पुलिस को शक है कि सोनम किसी तीसरे के साथ भागने की फिराक में थी. राज इस बड़े खेल से अनभिज्ञ था और इसलिए वह सोनम रघुवंशी की मदद करता रहा. अब यह तीसरा शख्स कौन है यह खुलासा होना बाकी है.

राज भाई तो कौन है तीसरा शख्स?

वहीं, सोनम का परिवार और प्लाईवुड कंपनी में काम करने वाले लोग यह बार-बार दोहरा रहे हैं कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध नहीं था. सोनम के भाई गोविंद ने भी कहा- राज सोनम को दीदी बोलता था और तीन साल से सोनम उसे राखी बांध रही थी. ऐसे में सवाल अब ये उठ रहा है कि अगर सोनम और राज के बीच सच में कोई ऐसा रिश्ता नहीं था तो उसने किसके लिए अपने पति की जान ली?

क्राइम सीन रीक्रिएट करवाया जाएगा

शिलॉन्ग पुलिस अब घटनास्थल पर सोनम और अन्य आरोपियों को ले जाएगी. फिर वहां क्राइम सीन रीक्रिएट करके सबूत जुटाएगी. इसके बाद आरोपियों को इंदौर भी लाने की योजना है। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर में कहां रुकी और किस-किस से मिली, इसकी तहकीकात के बाद नए पहलू सामने आ सकते हैं. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि सोनम की जब जेल में राज के साथ वीडियो कॉल करवाई पर बात करवाई गई तो वो रोने लगी. एक टक राज को देखती रही. फिर उसने गुनाह कबूल कर लिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.