Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पटना में स्कॉर्पियो ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, कार पर लगा था BJP का झंडा, महिला कांस्टेबल की मौत… दो घायल

100

बिहार की राजधानी पटना में चेकिंग के दौरान कार ने कई पुलिसकर्मियों को रौंद डाला. इस घटनाक्रम में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई. वहीं, दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है. बुधवार देर रात अटल पथ पर पटना पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी. तभी भारतीय जनता पार्टी की झंडा लगी एक स्कार्पियो कार वहां पहुंची और कई पुलिस कर्मियों को टक्कर मार दी.

वाहन चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने स्कार्पियो कार को रोकने का इशार किया, लेकिन कार ड्राइवर ने चेकिंग में सहयोग करने की जगह पुलिसकर्मियों पर ही गाड़ी चढ़ा दी. जिससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी. टक्कर लगने के बाद ड्यूटी पर मौजूद एसके पुरी थाने के तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए. घायल एसआई दीपक मणि, एएसआई अवधेश कुमार और महिला कांस्टेबल कोमल को गंभीर चोटें आई.

महिला कांस्टेबल की मौत

उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कांस्टेबल कोमल को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सब इंस्पेक्टर और सहायक सब इंस्पेक्टर की हालत गंभीर है. उनका इलाज चल रहा है. टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो सवार ने वहां से भागने की कोशिश की और इसी क्रम में कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पटना एसएसपी अवकाश कुमार मौके पर पहुंचे. मामले में टक्कर मारने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

‘वर्दी वाले भी अब सुरक्षित नहीं’

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस घटना के बाद अब राज्य की राजनीति भी गरमा गई है. आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी ने पटना में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधीराज कायम हो गया है. वर्दी वाले भी अब यहां सुरक्षित नहीं है. बिहार का ये हाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.