Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब आने वाली Himachal की गाड़ियों पर अब लगेगा Entry Tax

69

अब हिमाचल से पंजाब आने वाली गाड़ियों पर भी टैक्स लगने जा रहा है। इस संबंध में नंगल नगर परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि जिस प्रकार हिमाचल सरकार पंजाब से हिमाचल जाने वाली गाड़ियों पर टैक्स वसूलती है, उसी तर्ज पर अब नंगल (पंजाब) में हिमाचल से आने वाली गाड़ियों पर भी टैक्स लगाया जाएगा।

इसको लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर दिया गया है और स्वीकृति के लिए यह प्रस्ताव स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक के पास भेज दिया गया है। अब देखना यह होगा कि स्थानीय निकाय विभाग इस पर क्या फैसला लेता है। नंगल नगर परिषद की बैठक में नेताओं ने कहा कि हिमाचल सरकार लगातार पंजाब के साथ अन्याय कर रही है। जब कोई वाहन हिमाचल में प्रवेश करता है तो उससे टैक्स वसूला जाता है, जबकि इसके उलट हिमाचल से पंजाब आने वाली गाड़ियों से एक पैसा भी टैक्स नहीं लिया जाता।

नेताओं ने कहा कि जिस तरह हिमाचल सरकार पंजाब की गाड़ियों से टैक्स वसूलती है, उसी तरह हिमाचल की गाड़ियों से भी टैक्स वसूला जाना चाहिए। इसी कारण उन्होंने यह प्रस्ताव पास करके स्थानीय निकाय विभाग को भेज दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.