Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आषाढ़ माह में कब-कब रखा जाएगा एकादशी का व्रत? जानें सही तिथि और पारण का समय

58

एकादशी का व्रत माह में दो बार किया जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित हैं. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने वाले पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. आषाढ़ माह में सबसे पहले योगिनी एकादशी, उसके बाद देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा. कहते हैं देवशयनी एकादशी के बाद से भी भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं.

योगिनी एकादशी कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार. आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी योगिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 21 जून को सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 22 जून को सुबह 4 बजकर 27 मिनट होगा. उदया तिथि के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून को किया जाएगा.

योगिनी एकादशी पारण का समय

एकदाशी व्रत का पारण द्वादशी के दिन किया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार योगिनी एकादशी व्रत का पारण का समय 22 जून को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से लेकर 4 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. इस दौरान व्रती विधि-विधान से व्रत का पारण कर सकते हैं.

देवशयनी एकादशी कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 5 जुलाई को शाम को 6 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी. वहीं तिथि का समापन 6 जुलाई को रात 9 बजकर 14 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई को किया जाएगा.

देवशयनी एकादशी व्रत का पारण

वैदिक पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी व्रत का पारण 7 जुलाई को किया जाएगा. पारण का समय सुबह 5 बजकर 29 मिनट से लेकर 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.