Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: लुधियाना में ससुराल पक्ष की गुंडागर्दी, बहन को बचाने पहुंचे भाई और माता-पिता पर... Ludhiana Crime News: लुधियाना में पैसों के लेन-देन को लेकर सनसनीखेज वारदात, युवक का अपहरण कर चप्पलों... Nurpur Bedi Road Accident: नूरपुरबेदी में दर्दनाक हादसा, मिनी कैंटर की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर... CUET UG & PG 2027 में बड़े बदलाव: विद्यार्थियों को बार-बार परीक्षा केंद्र जाने की झंझट से मिलेगी राह... Punjab Weather Alert: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 और 8 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश और ते... Supreme Court Hearing: दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अनुमति से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को त... पंजाब के नवांशहर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर से नीचे गिरी वोल्वो बस, कंडक्टर और LPU के दो छात्रों ... रिलायंस और 7-Eleven की पार्टनरशिप खत्म: भारत में बंद होने जा रहे हैं कन्वीनियंस स्टोर्स, जानिए क्या ... AI Voice Cloning Scam: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से हो रहा है नया फ्रॉड, आवाज की नकल करके मांगे जा रहे ... Indira Ekadashi 2026 Date: कब है इंदिरा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और तुलसी पूजा का महत्व

Gym में लड़की से दोस्ती… फिर अश्लील Video, होश उड़ा देगा पूरा मामला

30

बरनाला : पंजाब में एक होश उड़ा देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक अश्लील वीडियो युवक की मौत का कारण बन गई। पुलिस थाना शैहणा के अंतर्गत गामव जंडसर निवासी 36 वर्षीय युवक गुरप्रीत सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जिसने लगभग 24 दिन पहले जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मृतक के परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि गुरप्रीत सिंह पिछले डेढ़ साल से एक लड़की द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

दोस्ती से ब्लैकमेल तक, एक साजिश

जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह की डेढ़ साल पहले एक जिम में एक लड़की से दोस्ती हुई। दोस्ती की आड़ में लड़की ने उसे नशीली चीज पिलाकर अश्लील वीडियो बना ली। उक्त लड़की ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर गुरप्रीत से लाखों रुपये, सोना, आईफोन, एप्पल घड़ी और 19 लाख रुपये का प्लॉट जबरदस्ती हड़प लिया। इन तमाम वस्तुओं के बावजूद भी लड़की द्वारा 20 लाख रुपए और मांगे जा रहे थे।

इलाज दौरान मौत

गुरप्रीत सिंह ने पिछले महीने आत्महत्या की कोशिश की थी। उसे तुरंत तपा, बठिंडा और फिर लुधियाना के डी.एम.सी. अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। हालत नाजुक होने के कारण आखिरकार बरनाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां 24 दिनों के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिवार ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि उनके बेटे की मौत ब्लैकमेलिंग के कारण हुई है, इसलिए दोषी लड़की के खिलाफ हत्या की धारा लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए। परिवार ने यह भी बताया कि गुरप्रीत अपने पीछे माता, पिता, पत्नी और एक बेटा छोड़ गया है।

मामले को लेकर पुलिस थाना शैहणा के एस.एच.ओ. गुरमिंदर सिंह ने बताया कि पुरानी शिकायत के आधार पर लड़की के खिलाफ पहले ही बी.एन.एस. की धाराओं 318(4), 308(2), 351(2), 338, 336(3), 340(2), 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था। मौत होने के बाद अब 108 बी.एन.एस. धारा भी शामिल की गई है। लड़की को गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी गंभीरता से चल रही है। उम्मीद है आने वाले दिनों में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं और कई गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.