Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

Jalandhar के इस Area में बवाल, सुबह-सुबह ऐसा नजारा देख उड़े लोगों के होश

84

जालंधर: शहर के थाना बस्ती शेख में चोरों ने 2 मेडिकल की दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने डिंपी मेडिकल स्टोर और सुप्रीम मेडिकल स्टोर के शटर तोड़ दिए। इस दौरान डिंपी मेडिकल स्टोर से चोर 15 से 20 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए जबकि सुप्रीम मेडिकल स्टोर से नकदी चोरी होने से बचाव रहा।

दोनों दुकानदारों ने घटना की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना 7 के अधिकारी सतपाल ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों के बयान दर्ज कर लिए है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  उधर, जांच अधिकारी ने कहा कि डिंपी मेडिकल स्टोर से 10 हजार की नगदी चोरी हुई है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा कि चोरों द्वारा शटर को तोड़कर थोड़ा सा ऊपर उठाया हुआ था।

इस दौरान तिजौरी से 15 से 20 हजार की नकदी और कुछ कीमती दवाईयां लेकर चोर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ बस्ती शेख अड्डा में सुप्रीम मेडिकल स्टोर की दुकान में चोरों द्वारा शटर तोड़ने को लेकर जांच अधिकारी ने कहा कि वहां जाकर भी मामले की जांच की जाएंगी। हालांकि सुप्रीम मेडिकल स्टोर के संचालक ने कहा कि दुकान से नकदी चोरी होने से बचाव रहा, लेकिन चोरों द्वारा शटर को नुकसान पहुंचाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.