Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा? Gut Health: आंतों की सफाई के लिए सुबह उठते ही करें ये 1 काम, पेट की सारी गंदगी हो जाएगी बाहर Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: 'चोटी विवाद' पर डिप्टी सीएम को घेरा, बोले- पाप के भागी आप भी होंगे

ई-रिक्शा सवार अज्ञात महिलाओं ने कर दिया बड़ा कांड, खंगाली जा रही CCTV

14

मालेरकोटला (जहूर): ई-रिक्शा सवार 4 अज्ञात महिलाओं ने 12 लाख के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। रिटायर्ड पी.सी.एस. अधिकारी शमशाद अली ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जब उसकी पुत्रवधू शामिया को उसके मायके से लेकर मोहल्ला अराइयां स्थित मेरी ससुराल जा रहा ई-रिक्शा रास्ते में मोहल्ला अजीमपुरा पहुंचा तो रास्ते में 4 अज्ञात महिलाएं अपने 2 बच्चों के साथ उक्त ई-रिक्शा में सवार हो गईं।

कुछ ही दूरी पर ससुराल पहुंचने पर शामिया ने देखा कि उसके लेडीज पर्स की जिप खुली हुई थी और पर्स के अंदर रखा करीब 12 लाख रुपए के सोने के आभूषणों से भरा छोटा पर्स गायब था। जेवर चोरी होते ही परिजनों ने तत्काल अज्ञात महिलाओं की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। दरखस्ती शमशाद अली ने बताया कि जब उन्होंने मोहल्ले सहित उक्त बाजार में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली तो इस दौरान ई-रिक्शा के बारे में पूरी जानकारी मिलने के अलावा हालांकि उक्त अज्ञात महिलाओं की तस्वीरें भी प्रकाश में आई हैं, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में पूरी जानकारी स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है तथा उक्त अज्ञात महिलाओं की तलाश कर रही है। एस.एस.पी. गगन अजीत सिंह ने दावा किया कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित परिवार द्वारा मामला हमारे ध्यान में लाए जाने के तुरंत बाद पुलिस ने युद्ध स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.