Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

ग्वालियर-चंबल के गिरोह सक्रिय, साल्वर गैंग फ्लाइट से आता था परीक्षा देने, फरार पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित

51

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में फर्जीवाड़े की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। जांच में सामने आया है कि इस घोटाले में ग्वालियर-चंबल अंचल के तीन से चार गिरोह सक्रिय रूप से शामिल थे। ये गिरोह साल्वरों के जरिये अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दिलवा रहे थे। अब तक पुलिस ने 22 एफआईआर दर्ज कर 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार साल्वर भी शामिल हैं।

साल्वर हवाई जहाज से आते थे परीक्षा देने

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार साल्वर लंबे समय से ऐसे फर्जीवाड़ों में सक्रिय थे। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि एक साल्वर हवाई जहाज से मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में परीक्षा देने आता-जाता था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि अन्य राज्यों की सरकारी परीक्षाओं में भी गड़बड़ी हुई है।

फर्जीवाड़े से दिलाई जाती थी परीक्षा

फर्जीवाड़े का तरीका बेहद शातिराना था। लिखित परीक्षा से पहले अभ्यर्थी के आधार कार्ड में बदलाव कर बायोमैट्रिक डेटा साल्वर के साथ जोड़ा जाता था, जिससे परीक्षा केंद्रों पर पहचान बदलना संभव हो जाता था। अब पुलिस संबंधित परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाल रही है ताकि और फरार आरोपियों की पहचान की जा सके।

आरोपी सरकारी नौकरी में कार्यरत

श्योपुर में सामने आए एक अन्य पहलू में फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी सरकारी नौकरी में कार्यरत निकले हैं। आरोपी श्याम सिंह रेलवे में कार्यरत है और उसकी पोस्टिंग जोधपुर (राजस्थान) में है, जबकि अमिताभ रावत सरकारी स्कूल में शिक्षक है। दोनों मुरैना जिले के टैंटरा गांव के निवासी हैं। इन आरोपियों ने अभ्यर्थियों से 10 से 12 लाख रुपये लेकर साल्वरों को 3 से 4 लाख रुपये में सौंपा। श्योपुर एसपी वीरेंद्र जैन के अनुसार, अब इनकी अवैध संपत्तियों की पहचान कर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

फरार पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित

एक चौंकाने वाला मामला बिहार के सरकारी शिक्षक रंजन कुमार का है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रंजन ने पूछताछ में बताया कि उसने कुल 10 परीक्षाएं साल्वर के रूप में दी थीं। उसे अमिताभ ने प्रति पेपर 25 हजार रुपये का भुगतान किया था, लेकिन बाद में उसे धमकाकर मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया गया।

रंजन ने अमिताभ के साले अवधेश और दो चचेरे भाइयों सोमवीर व राजवीर की जगह भी परीक्षा दी थी। इन सभी को भी अब पुलिस आरोपी बनाएगी। फरार अमिताभ पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.