Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

USA: लॉस एंजिल्स में हालात खराब, फूंकी गईं कई कारें, नेशनल गार्ड तैनात, आपस में उलझे केंद्र और राज्य

43

अमेरिका के लॉस एंजिल्स शहर में विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों की ओर से किए छापों के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शन के बीच हजारों लोगों ने सुरक्षा बलों के साथ झड़प की और शहर में फेडरल डिटेंशन सेंटर के पास आंसू गैस के गोले छोड़े गए. वहीं कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम और अन्य स्थानीय नेताओं के विरोध के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल रविवार को शहर में नेशनल गार्ड को तैनात कर दिया.

गवर्नर न्यूसम ने औपचारिक रूप से व्हाइट हाउस से यह अनुरोध किया था कि वह नेशनल गार्ड की “अवैध” तैनाती को वापस ले और सैनिकों का नियंत्रण राज्य सरकार को वापस कर दे, साथ ही यह भी चेताया कि उनकी उपस्थिति से क्षेत्र में तनाव और बढ़ेगा. यूएस नॉर्दर्न कमांड के अनुसार, कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड के 300 सदस्यों को लॉस एंजिल्स शहर में 3 जगहों पर तैनात किया गया है. उनका काम संघीय कर्मचारियों और संपत्ति की सुरक्षा करना है.

हालात नहीं सुधरे तो तैनात करेंगे मरीनः रक्षा सचिव

इस बीच अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने चेतावनी दे डाली कि अगर विरोध प्रदर्शन बढ़ता गया तो अगली बार मरीन को तैनात किया जा सकता है. न्यूसम ने कैंप पेंडलटन से मरीन को भेजने के हेगसेथ के सुझाव को “विक्षिप्त” करार दिया. हेगसेथ ने रविवार को पलटवार करते कहा कि न्यूसम ने “हिंसा को हाथ से निकल जाने दिया.”

जबकि शहर के मेयर करेन बास ने विरोध प्रदर्शन के लगातार तीसरे दिन भी जारी रहने पर शांति की अपील की. सिटी हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, “हमारा शहर काफी कुछ झेल चुका है. अब सबसे अहम बात यह है कि हमारा शहर शांतिपूर्ण है.”

कई स्व-चालित कारों को लगाई आग

इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर नेशनल गार्ड के जवान लॉस एंजिल्स पहुंचने लगे हैं. उन्हें वहां पर निर्वासन अभियान चला रहे संघीय आव्रजन अधिकारियों के खिलाफ हाल में शुरू हुए प्रदर्शनों पर अंकुश लगाने के लिए तैनात किया गया है. कैलिफोर्निया के नेशनल गार्ड के जवानों को कल रविवार को लॉस एंजिल्स स्थित फेडरल कॉम्प्लेक्स में प्रवेश करते देखा गया, जहां फेडरल डिटेंशन सेंटर है और यहीं पर पिछले 3 दिनों में झड़प जारी है.

हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी लॉस एंजिल्स के डाउनटाउन पहुंच गए. अहम फ्रीवे को बाधित कर दिया है. कई स्व-चालित कारों को आग भी लगा दी. इस बीच प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस का तब इस्तेमाल किया गया, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने नेशनल गार्ड के जवानों और पुलिस के पास जाकर उनके खिलाफ अपमानजनक नारे लगाए. राष्ट्रपति ट्रंप ने शहर में संघीय आव्रजन अधिकारियों की ओर से बड़ी संख्या में लोगों की गिरफ्तारी से भड़के विरोध प्रदर्शनों के बाद नेशनल गार्ड को तैनात किया है.

आंसू गैस के इस्तेमाल से भड़के लोग

लॉस एंजिल्स में संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों और कॉम्प्लेक्स के बाहर प्रदर्शनकारियों के लोगों के बीच कुछ समय के लिए झड़प हुई. प्रदर्शन को देखते हुए लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (LAPD) ने कॉम्प्लेक्स के आसपास एकत्र होने के गैरकानूनी घोषित कर दिया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और डंडों जैसे कम घातक हथियारों का इस्तेमाल किया. जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी सीमा गश्ती गाड़ियों पर पत्थरबाजी की और सड़कों पर कूड़ा जला कर अवरोध पैदा किया. पुलिस का कहना है कि कुछ प्रदर्शनकारियों की ओर से बोतलें, कंक्रीट के टुकड़े और अन्य चीजें फेंकी गईं. इस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया.

शहर में प्रदर्शन कर रहे ज्यादातर लोग मैक्सिको के लोग माने जा रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग मैक्सिकन फ्लैग लहरा रहे है और अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों का विरोध करने के लिए पोस्टर ले रखे हैं. लोग नारे लगा रहे हैं और कई जगहों पर गाड़ियों को फूंक दिया गया है.

लॉस एंजिल्स में क्यों हो रहा विरोध प्रदर्शन?

संघीय आव्रजन विभाग की ओर से पिछले हफ्ते शुक्रवार देर रात मारे गए छापों की वजह से लोग भड़क गए और प्रदर्शन करने लगे. फिर यह प्रदर्शन पूरे शहर में फैल गए. प्रदर्शनकारी डाउनटाउन फेडरल बिल्डिंग के बाहर जमा हुए और यहीं पर फेडरल डिटेंशन सेंटर भी है. लॉस एंजिल्स के दक्षिण में कॉम्पटन और पैरामाउंट में भारी विरोध प्रदर्शन हुए.

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों पर कुछ चीजें फेंकी, तो तनाव बढ़ गया. फिर पुलिस ने लोगों के एकत्र होने को गैरकानूनी घोषित कर दिया और भीड़ को तितर-बितर करने का आदेश दिया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण के लिए आंसू गैस और फ्लैश-बैंग ग्रेनेड का इस्तेमाल किया. व्हाइट हाउस का कहना है कि यहां पर नेशनल गार्ड को संघीय कर्मियों और संपत्ति की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है, जिसमें डिटेंशन सेंटर भी शामिल है. शहर में एक हफ्ते के दौरान गिरफ्तार किए गए आप्रवासियों की संख्या 100 से अधिक हो गई है और इसी की वजह से लोगों में खासी नाराजगी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.