Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

4 दिन दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, UP के इन जिलों में लू का अलर्ट, बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम?

25

देश में मानसून के पिछले महीने समय से पहले आ जाने जाने से दिल्ली समेत कई राज्यों में मूसलाधार बरसात देखने को मिली, लेकिन अब बरसात का दौर थमने के बाद एक बार फिर दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी लोगों को झुलसा रही है. देश की राजधानी में सुरज आसमान से आग बरसा रहा है. आज दिल्ली में मौसम साफ रहने वाला है. अगले 4 दिन तक दिल्ली को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है, हालांकि इसके बाद 13 जून को बारिश के आसार हैं.

दिल्ली में आज अधिकतम 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है. कल अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. कल राजधानी में धूल भरी तेज हवाएं और लू चल सकती है. 11 जून को भी प्रदेश में मौसम का आलम कुछ ऐसा ही रहने वाला है. 12 जून को राजधानी में गर्म और उमस भरा दिन रहने वाला है. इसके बाद 13 जून को बारिश के साथ आंधी चल सकती है. यानी 13 जून तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है.

यूपी में कब से बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में चुभती-जलती गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आज से 11 जून के बीच प्रदेश के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं लू चलने का अनुमान जताया है. आगरा, ब्रज और बुंदेलखंड क्षेत्र में धूल भरी हवाओं के साथ लू चल सकती है. प्रदेश में 11 जून से बारिश होने की संभावना है. इससे पहले राज्य में गर्मी और लू देखने को मिल सकती है.

बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में लोगों को मंगलवार तक गर्मी सताएगी. अगले दो दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है. 10 जून की देर रात से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा और गरज चमक के साथ बारिश होने की स्थिति बननी शुरू हो जाएगी. झारखंड में भी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है. यहां लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं. हालांकि आज रांची समेत प्रदेश के कुछ जिलों में दोपहर बाद तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

राजस्थान में टूटे गर्मी के सारे रिकॉर्ड

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही तापमान बढ़ गया है. राजस्थान में अचानक बढ़े तापमान ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राज्य के अधिकांश जिलों में फिर लू जैसे स्थिति बनने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक हफ्ते राजस्थान में कोई बारिश या आंधी की संभावना नहीं है. पंजाब और हरियाणा में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है.

पहाड़ी इलाकों में कब बरसेंगे बादल

पहाड़ी राज्यों में भी फिलहाल बारिश के कोई आसार बनते नहीं दिख रहे हैं. हालांकि 11 से 13 जून के बीच पहाड़ी राज्यों में बारिश की उमीद है. इस दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ भागों में जमकर बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी रह सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.