भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। यह घटना कोकता मल्टी की है महिला ने आत्महत्या क्यों की है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना शनिवार रात की है महिला की शादी 15 साल पहले हुई थी और उसके 12 साल और 8 साल के दो बेटे हैं। बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे और पति काम पर गया था घर में अकेली महिला ने फांसी लगा ली। जब बड़ा बेटा घर पर आया तो उसने मां को फंदे पर लटका देखा पिता को सूचना दी।
इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.