Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

16 साल पहले पान खाने को लेकर हुआ था ‘संग्राम’, अब 9 लोगों को मिली उम्र कैद की सजा; क्या है कहानी?

37

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आज से 16 साल पहले पान खाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे. मामला इतना बढ़ गया था कि गोलियां चल गईं थी. इसमें एक व्यक्ति को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था. मामला फिरोजाबाद की कोर्ट में पहुंचा था. अब 16 साल के बाद कोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले में नौ दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी है. ये फैसला फिरोजाबाद अपर जिला एवं सत्र जज फास्ट ट्रेक कोर्ट संख्या-2 विमल वर्मा ने सुनाया.

जज विमल वर्मा ने साल 2009 में हुई एक हत्या के मामले में नौ दोषियों को आजीवन कारावास दी है. साथ ही सभी दोषियों पर 24 हजार रुपयों का जुर्माना भी लगाया है. बताया जा रहा है कि आज से 16 साल पहले 14 जुलाई साल 2009 को फिरोजाबाद की मशहूर पान की दुकान पर दो पक्षों की आपस में भीड़ंत हो गई थी. पान की दुकान पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. इसके बाद मारपीट हो गई थी. उस समय दोनों पक्षों के लोगों को समझा दिया गया था.

दरअसल, 15 जुलाई सनी ने सागर सिंह के भाई रीतेश कुमार पर फायरिंग कर दी, जिसमें वो जख्मी हो गया. वहीं दूसरी ओर से मुकदमा वादी कम्बूहान के रहने वाले वृजकिशोर सिंह के बेटे चन्दर सिंह ने मौहल्ले के ही लोगों के खिलाफ विशाल सिंह की हत्या के केस में शिकायत दर्ज कराई थी. विशाल सिंह की हत्या के मामले में गिरीश, सागर, रीतेश, विमल कुमार, मौनू, विष्णुकान्त, सुनील, नितिन कुमार और राहुल समेत नौ लोग दोषी पाए गए.

कोर्ट ने सभी सजा सुनाई. वहीं दूसरे पक्ष के सनी और विजय को दोषी पाया गया. दोनों सगे भाई हैं. दोनों को खुली कोर्ट में सजा सुनाई गई. इनको रीतेश कुमार पर पर हमला करने के मामले में सजा सुनाई गई. बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करना सीखना चाहिए. यहां पर बड़े-बुजुर्गों की इसी सीख पर अमल नहीं किया गया, जिसका परिणाम ऐसा हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.