Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

परेशान घूम रही हैं बराक ओबामा की दोनों बेटियां, पत्नी का पहली बार बड़ा खुलासा

43

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने सोमवार को खुलासा किया कि उनकी बेटियों ने उनसे और उनके पति से ‘दूर जाने’ की कोशिश की है. उनकी बेटियों ने उनसे दूर किसी पारिवारिक झगड़े या मतभेद की वजह से नहीं बल्कि अपने माता-पिता की प्रसिद्धी उनकी इस कोशिश का सबब बनी है.

केट हडसन के पॉडकास्ट ‘सिबलिंग रेवलेरी’ के एक एपिसोड के दौरान मिशेल ने कहा, “हम कहां से शुरू करें? हमारी बेटियां 26 और 23 साल की हैं, वे युवा समझदार लड़की हैं. लेकिन वे निश्चित रूप से अपनी किशोरावस्था में एक दौर से गुज़री हैं… यह ‘दूर धकेलने’ का दौर था.” उन्होंने कहा कि उनकी बेटियां अपना रास्ता खुद बनाने और अपने प्रसिद्ध माता-पिता से अलग होने का प्रयास कर रही हैं.

जिन बच्चों के माता-पिता जाने माने उनके लिए मुश्किलें

मिशेल ने बातचीत के दौरान उन बच्चों के स्ट्रगल पर जोर दिया है, जिनके माता-पिता जाने माने हैं. उन्होंने आगे कहा, “वे अभी भी ऐसा कर रही हैं, और आप लोग उन बच्चों के बारे में जानते हैं जिनके माता-पिता जाने-माने हैं. वो खुद को अलग दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.”

उन्होंने समझाने की कोशिश की जाने-माने माता पिता की वजह से बच्चों को उनकी मेहनत का श्रेय नहीं दिया जाता है. उन्होंने कहा, “मेरे बच्चों के लिए यह बहुत ज़रूरी है कि वे महसूस करें कि दुनिया में उन्हें जो कुछ भी मिल रहा है, वह उन्होंने कमाया है.”

पूर्व प्रथम महिला ने यह भी कहा कि साशा और मालिया “नहीं चाहतीं कि लोग यह मानें कि वे कड़ी मेहनत नहीं करतीं या उन्हें चीजें स्वाभाविक रूप से ही आती हैं.”

बेटी ने हटाया सरनेम

मिशेल ने आगे बताया कि उनकी बेटी अपने खुद के दम पर बनना चाहती हैं. उन्होने कहा, “आप जानते हैं, मालिया ने जब फिल्म से शुरुआत की, तो उन्होंने पहले प्रोजेक्ट से अपना अंतिम नाम हटा दिया, ताकि लोगों ये न पता चलें वह किसकी बेटी हैं.

मिशेल ओबामा और बराक ओबामा ने उनके इस कदम का सम्मान किया कि वह अपना रास्ता बनाने की कोशिश कर रही है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अब वह बड़ी हो गई हैं और समझती हैं कि जो कुछ हमने किया वो क्यों किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.