Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

पीएम मोदी को ‘सरेंडर’ कहने वाले बयान पर बिफरी BJP, राहुल को बताया ‘ब्लंडर’

242

भोपाल दौरे पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन पर पीएम मोदी ने सरेंडर कर दिया. राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को ब्लंडर बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मोदी जी ‘थंडर’ और राहुल ‘ब्लंडर’.

‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पार्टी नेताओं और सदस्यों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि ट्रंप का एक फोन आया और प्रधानमंत्री जी तुरंत सरेंडर हो गए. इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का कैरेक्टर है. ये हमेशा झुकते हैं. उन्होंने कहा किभारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था. कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपरपावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं.

कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती- राहुल गांधी

राहुल ने आगे कहा कि एक समय 1971 का भी था, जब अमेरिका का सातवां बेड़ा आया था, लेकिन इंदिरा गांधी जी ने कहा था- मुझे जो करना है, वो करूंगी. कांग्रेस सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं होती है. गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल जी- ये सरेंडर वाले लोग नहीं हैं, बल्कि सुपरपावर से लड़ने वाले लोग हैं. दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि ट्रंप के कहने पर भारत ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर की.

मगर विदेश मंत्रालय ने पीसी कर कहा भारत के हमले से डरकर पाक DGMO ने भारत के डीजीएमओ से बात की. इसके बाद युद्धविराम पर सहमति बनी. भारत ने सीजफायर में ट्रंप की मध्यस्थ्ता को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इस ट्रंप का कोई रोल नहीं है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा था कि उन्होंने भारत-पाक में सीजफायर की मध्यस्थता करवाई. इसके बाद दोनों देशों के बीच जंग रुकी.

‘संविधान को खत्म करने में लगी है BJP-RSS’

राहुल ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है. एक तरफ कांग्रेस पार्टी है, देश का संविधान है. दूसरी तरफ BJP-RSS है, जो संविधान को खत्म करने में लगी है. बीजेपी-आरएसएस ने हर संस्थान में अपने लोग डाल दिए हैं और धीरे-धीरे देश का गला घोंट रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश का पूरा धन चुनिंदा लोगों के हाथ में सौंपा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि चारों तरफ बस दो-तीन लोग दिखते हैं, जैसे इनके अलावा देश में कोई और बिजनेसमैन हैं ही नहीं. अडानी-अंबानी चीन का माल भारत में बेचते हैं, खुद कमाई करते हैं और रोजगार चीन के युवाओं को मिलता है, जबकि यहां के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.