पंजाब राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज पंजाब कांग्रेस भवन में सभी हलकों के कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में हमारा किसी से मुकाबला नहीं है और हम एकतरफा चुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे।
राजा वड़िंग ने सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि, उन्हें फिर से स्विट्जरलैंड भेजने का काम करेंगे। जो व्यक्ति पार्टी में रहकर कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश करता रहा, वह आज भी इसी तरह की साजिशें रच रहा है। जो लोग अपनी पार्टियों के प्रति वफादार नहीं हैं, वे खुद के प्रति भी वफादार नहीं हैं। राजा वड़िंग ने आगे कहा कि, सुनील जाखड़ भाजपा में एक बड़ा अजगर बनकर बैठे हैं। अगर सांप भी किसी को काट ले तो भी वह बच जाता है। इसी सांप ने हमें काटा है और पिछले साढ़े 3 साल में हमारी हालत देखिए।
भाजपा पर निशाना साधते हुए वड़िंग ने कहा कि ये सबको काटकर सारा काम खत्म कर दे। कांग्रेस में पुराने नेताओं की वापसी के पर बोलते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि यह अच्छी बात है और कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। कांग्रेस में अब पहले से सब कुछ ठीक है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.