Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

बिहार में बढ़ते अपराध पर NDA में ही सवाल, क्या बोल गए चिराग पासवान? विधानसभा चुनाव लड़ने का दिया संकेत

30

बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी काफी वक्त है, लेकिन वहां पर राजनीतिक गहमागहमी काफी तेज हो गई है. पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर सभी प्रमुख शीर्ष नेता बिहार का चक्कर लगाने लगे हैं. इस बीच बिहार की सियासत में अहम चेहरा माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संकेत दिया है कि वो राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. उनका कहना है कि पार्टी उनके चुनाव लड़ने को लेकर सर्वे करवा रही है, अगर लगा तो चुनाव जरूर लड़ेंगे.

चिराग पासवान बिहार के वैशाली में निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. जब वह हाजीपुर पहुंचे तो केंद्रीय मंत्री चिराग ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो वह निश्चित तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगे. उन्होंने इसके लिए सर्वे का आधार बताते हुए कहा, “पार्टी अभी सर्वे करवा रही है और अगर सर्वे में लगा कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए तो मैं निश्चित तौर पर चुनाव लड़ूंगा. खास बात यह है कि जब किसी पार्टी का कोई बड़ा नेता चुनाव लड़ता है तो फायदा पार्टी और गठबंधन दोनों को जरूर होता है.”

राज्य में कानून-व्यवस्था चिंता का विषयः चिराग

चुनावी साल में भी बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. बिगड़ती कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरीके से राज्य में अपराध बढ़ रहा है वो बहुत ही चिंता का विषय है. उनकी यह टिप्पणी इस मायने में अहम है क्योंकि राज्य की एनडीए सरकार में उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी भी गठबंधन का हिस्सा है.

एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर प्रशांत किशोर (PK) की ओर से उठाए गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि यह उनके गठबंधन का मामला है, लेकिन प्रशांत किशोर की भावना की वह कद्र करते हैं. सीट शेयरिंग को लेकर हमारे गठबंधन के अंदर बात चल रही है. जिस तरह से लोकसभा चुनाव के दौरान एनडीए में सब कुछ तय हुआ था उसी तरह समय पर इस बार भी सब कुछ तय हो जाएगा.

‘आपराधिक घटनाओं को रोकने की कोशिश में जुटी सरकार’

इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान वैशाली के महुआ बाजार पहुंचे और इस दौरान उन्होंने मृत व्यवसायी विनोद चौधरी के परिजनों से मुलाकात की तथा शोक संतृप्त परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. हालांकि सरकार इस पर काम कर रही है, लेकिन उसे उसे और भी मुस्तादी के साथ काम करना चाहिए.

पिछले हफ्ते महुआ बाजार में शनिवार की रात अपराधियों ने गल्ला व्यवसायी विनोद चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि हमले में विनोद का बेटे राहुल कुमार घायल हो गया. लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि 2 अपराधी भागने में कामयाब रहे. पिछले दिनों पटना में हुई फायरिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग ने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है. पुलिस को अपना काम करना चाहिए और जल्द से जल्द उनको गिरफ्तार करना चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.