Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

IPL 2025: क्वालिफायर-2 में हुआ ऐसा, तो मुंबई ही बनेगी चैंपियन! चौंकाने वाला सच

7

आईपीएल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर आ गया है, इस सीजन में सिर्फ 2 मुकाबलों का खेल बाकी है. सभी की नजरें 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले क्वालिफायर-2 मुकाबले पर टिकी हैं. इस मैच में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. जो फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी.

पंजाब किंग्स को क्वालिफायर-1 में आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइंटस को हराकर आ रही है. ये 5वां मौका होगा जब मुंबई इंडियंस आईपीएल का क्वालिफायर-2 खेलेगी. क्वालिफायर-2 में मुंबई का प्रदर्शन अच्छा रहा है और एक ऐसा आंकड़ा भी है जो आरसीबी की टेंशन बढ़ा सकता है.

आईपीएल में साल 2011 से प्लेऑफ मुकाबलों की शुरुआत हुई थी. तब से मुंबई इंडियंस ने चार बार क्वालीफायर-2 का मैच खेला है. इस दौरान उसे 2 मुकाबलों में जीत मिली है और 2 बार हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन खास बात ये है कि जब भी मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर-2 मैच जीता है. तब-तब वह खिलाफ भी अपने नाम करने में कामयाब रही है.

मुंबई इंडियंस ने साल 2013 में क्वालीफायर-2 में राजस्थान की टीम को हराया था. इसके बाद उनसे फाइनल में सीएसके को हराकर खिताब अपने नाम किया था. वहीं, साल 2017 में भी उनसे क्वालीफायर-2 जीता था और फिर फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट को धूल चटाई थी. वहीं, मुंबई इंडियंस पिछली बार साल 2023 के आईपीएल में क्वालीफायर-2 मुकाबला खेला था जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था.

मुंबई इंडियंस के लिए क्वालीफायर-2 में पंजाब को हराना आसान नहीं रहने वाला है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में कुल 33 मैच खेले गए हैं. जिसमें से 17 मैच मुंबई की टीम जीतने में कामयाब रही है तो वहीं 16 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. इस बार लीग स्टेज में वह भी पंजाब के खिलाफ मुकाबला नहीं जीत सकी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.