Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

डोली के तुंरत बाद उठी अर्थी… ससुराल पहुंचने से पहले ही दुल्हन की मौत, दूल्हा लड़ रहा जिंदगी की जंग

30

बिहार के भोजपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें नई नवेली दुल्हन की मौत हो गई. दुल्हन शादी के बाद ससुराल भी नहीं जा पाई थी कि रास्ते में ही दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. उनकी कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. इसमें दूल्हा-दुल्हन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दुल्हन ने दम तोड़ दिया. इसके बाद दुल्हन की अर्थी को ससुर ने नम आंखों से मुखाग्नि दी और अंतिम संस्कार किया.

दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी में उनके साथ 7 लोग सवार थे. सभी घायल हो गए हैं. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लेकिन दूल्हे की हालत गंभीर बनी हुई है, जो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है. इस तरह डोली उठने के थोड़ी देर बाद दुल्हन की अर्थी उठ गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. अब परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बारात वापस ले जाते समय हुआ हादसा

ये घटना भोजपुर के सिकरहटा थाना क्षेत्र के रंजमलडीह गांव से सामने आई है. यहां रहने वाले ओम प्रकाश सिंह के बेटे मोनू कुमार की शादी हसन बाजार थाना क्षेत्र के इनरपतपुर गांव में स्वर्गीय दूधनाथ सिंह की बेटी ललिता देवी के साथ हुई थी. 28 मई को दोनों की शादी धूमधाम से हुई. शादी के बाद बारात इनरपतपुर से रंजमलडीह वापस लौट रही थी. तभी ये हादसा हो गया.

कार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर

दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी जैसे ही सिकरौल पेट्रोल पंप के पास पहुंची. तभी दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक की उससे टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सातों लोग घायल हो गए. इलाज के दौरान दु्ल्हन ने दम तोड़ दिया. दुल्हन की ससुराल पहुंचने से पहले ही हुई मौत से मातम पसर गया, जहां दुल्हन की डोली ससुराल पहुंचनी थी. वहां दुल्हन की अर्थी पहले तैयार हो गई और ससुर ने बहु को मुखाग्नि दी. ललिता अपने परिवार में तीसरे नंबर की लड़की थी. अब दोनों ही परिवारों में गम का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.