Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

ग्रेटर नोएडा की इस सोसाइटी में हादसा, AC में ब्लास्ट से फ्लैट में भड़की आग… 8 साल की बच्ची ने कैसे बचाई बहन की जान?

35

गर्मी के मौसम में AC ब्लास्ट की खबरें भी आए दिन सामने आती रहती हैं. एक ऐसी ही खबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित एक हाईराइज सोसाइटी से सामने आई है. यहां आस्था ग्रीन सोसाइटी के एक फ्लैट के अंदर AC में ब्लास्ट हुआ फिर उसमें आग लग गई. उस वक्त कमरे में दो बच्चियां मौजूद थीं. एक 8 साल की और दूसरी महज 4 महीने की. 8 साल की बच्ची ने होशियारी दिखाई और अपनी 4 महीने की बहन को गोद में उठाकर कमरे से बाहर निकल आई. इस तरह उसने अपनी और नन्ही बहन की जान बचाई.

आगजनी की इस घटना में पूरा AC जलकर खाक हो गया. आरोप है कि घटना के दौरान आग से बचाव के उपकरण यानि स्प्रिंकलर भी काम नहीं कर रहा था. घटना टॉवर-4 के फ्लैट नंबर 103 की है. यहां प्राशिक अपने परिवार के साथ रहते हैं. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह काम पर चले गए. घर पर पत्नी के अलावा 8 साल और 4 महीने की दो बच्ची थीं. कमरे के अंदर सुबह करीब 11 बजे एसी के अंदर से ब्लास्ट की आवाज आने के साथ धुआं निकालने लगा. इसके बाद आग लगनी शुरू हो गई.

इस घटना के दौरान कमरे में दोनों बच्चियां ही मौजूद थीं. एसी में आग लगने पर 8 साल की बच्ची ने अपनी सूझबूझ से छोटी बहन को गोद में उठाकर बाहर की ओर भाग गई. पत्नी को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने बिल्डिंग मैनेजमेंट को कॉल किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद सोसाइटी ग्रुप में मैसेज किया. तब जाकर बिल्डिंग के कर्मचारी मदद के लिए आए. तब तक एसी पूरी तरह जल चुका था. आग कैसे लगी, इसका पता अभी नहीं चल सका है.

स्प्रिंकलर ने भी काम नहीं किया

प्राशिक ने बताया कि फ्लैट में जहां एसी लगी है, उसके ऊपर ही फायर स्प्रिंकलर लगा हुआ है. एसी में आग लगने और धुआं निकलने के बावजूद स्प्रिंकलर ने काम नहीं किया. स्प्रिंकलर भी जल गया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डर प्रबंधन के लगाए गए सभी उपकरण बेकार हो चुके हैं. बिल्डर प्रबंधन ने समय रहते मदद भी नहीं की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.