Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur High Court News Divorce: केवल आरोप लगाने से नहीं मिलेगा तलाक! छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का वैवाहिक... DSPMU 3rd Convocation Ranchi: डीएसपीएमयू का तीसरा दीक्षांत समारोह संपन्न; 142 मेधावियों को मिला गोल्... Jharkhand Palamu Crime & News: पतरिया खुर्द हादसे के 36 घंटे बाद पहुंची NDRF; 10 वर्षीय हेमंत की तला... Hemant Soren ED News Ranchi: बड़गांई जमीन घोटाले में सीएम हेमंत सोरेन की अर्जी! ED कोर्ट ने दी 30 सि... Koderma Railway News: कोडरमा स्टेशन पर बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग; मची अफरा-तफरी... Ranchi Naxal News: 1 करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाएगी पुलिस; 55 गंभीर... Jharkhand Health & Medical News: नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में झारखंड का बढ़ा मान; डॉ. भारती कश्यप ने... Bank Strike News 2026: लगातार 3 दिन की हड़ताल से पहले बड़ी राहत; 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे ... Firozpur Road Accident CCTV: फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत; पूरी घटना CCTV म... Punjab Politics Updates: बीजेपी नेता सुरजीत ज्याणी के बयान पर सियासत तेज; सुहानी डोडा बोलीं- 'महिलाओ...

हाथ में पकड़ा और फट गया बम… अमृतसर में आतंकी खुद ही पहुंच गया जहन्नुम

27

पंजाब के अमृतसर में मजीठा रोड बाईपास पर स्थित डिसेंट एवेन्यू के बाहर एक बड़ा बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक आतंकी मारा गया है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. इस हादसे में घायल संदिग्ध आतंकी को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी बचाया नहीं जा सका.

जांच में पता लगा है कि ये व्यक्ति एक आतंकी संगठन के स्लीपर सेल से जुड़ा था और धमाके के लिए भेजे गए विस्फोटक की डिलीवरी लेने आया था, लेकिन इस दौरान इस विस्फोटक में ब्लास्ट हो गया और व्यक्ति की मौत हो गई.

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि घायल व्यक्ति के हाथ में एक बम जैसी वस्तु थी, जो अचानक फट गई. विस्फोट इतना तेज था कि व्यक्ति के दोनों हाथ और पैर उड़ गए. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि वह व्यक्ति वहां किस उद्देश्य से आया था या क्या कर रहा था? इससे पहले पुलिस अधिकारी ने बताया था, हमें विस्फोट की सूचना मिली और हम तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

कंसाइनमेंट लेने आते हैं यहां: SSP

अमृतसर रूरल के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया था, “हमें सुबह सूचना मिली कि विस्फोट हुआ है. हमने पुलिस अधिकारियों को भेज दिया है और गंभीर रूप से घायल उस व्यक्ति को गुरु नानकदेव अस्पताल में भर्ती कराया गया. आमतौर पर ऐसे सुनसान इलाके में हमने पहले भी देखा है कि अपराधी अपने कंसाइनमेंट लेने जाते हैं. हमें संदेह है कि वह उन आरोपियों में से एक है जो कंसाइनमेंट लेने गया था और विस्फोटक को ठीक से न संभाल पाने के कारण स्वयं घायल हो गया. हमारी एफएसएल टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं.”

 

 

सुरक्षा एजेंसियों को किया गया अलर्ट

पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस का कहना हमारी जांच जारी है, हो सकता है ये आदमी किसी आतंकवादी मूवमेंट में शामिल हो या ऐसी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला हो. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.