Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

छेड़छाड़ के बाद पकड़ा गया सोनू बना शाहरुख, मोबाइल में निकले कई राज… जानें पूरा मामला

5

धार्मिक नगरी उज्जैन मे बाबा महाकाल के दर्शन करने आने वाली महिलाओं और युवतियों को विशेष समुदाय के लोग अपना सॉफ्ट टारगेट बना रहे हैं. उज्जैन दर्शन और अन्य तरीकों से तीर्थ यात्रियों के नंबर हथियाने के बाद यह लोग महिला श्रद्धालुओं के संपर्क में रहते हैं और फिर मौका मिलते ही उनके साथ गलत हरकत करने से बाज नहीं आते. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से बाबा महाकाल के दर्शन करने आई एक युवती को एक मैजिक चालक ने अपने झांसे में लिया और मौका मिलते ही उससे गलत हरकत करने की कोशिश की.

युवती ने जब शोर मचाया तो मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर चिंतामण थाना पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान जैथल घटिया के रहने वाले शाहरुख के रूप में हुई है. जिसने छत्तीसगढ़ से आई महिला श्रद्धालु को मैजिक न होने का बहाना बनाकर अपनी बाइक पर बैठाया था और चिंतामण ओवरब्रिज के पास अंधेरे में छेड़छाड़ कर रहा था.

नाम बदलकर कर रहा था चैंटिंग

चिंतामण थाना पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन इसमें चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि उसके मोबाइल में लगभग 100 से अधिक चैटिंग मिली है, जिसमें शाहरुख खुद को सोनू बताकर हिंदू लड़कियों से बात करता था. मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की रहने वाली युवती साल 2014 में परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थी.

बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची थी युवती

इसी दौरान उसकी मुलाकात टाटा मैजिक ड्राइवर शाहरुख से हुई थी. शाहरुख के पास उसका नंबर था इसलिए वह उसे चैटिंग करता रहता था, लेकिन शाहरुख ने अपना नाम सोनू बताया था. खुद को कुंवारा बताकर वह उससे बात करने की कोशिश करता था. छत्तीसगढ़ से आई यह युवती एक बार फिर बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन आई थी, जहां उसने पिछली बार शाहरुख द्वारा अच्छे दर्शन करवाने पर इस बार भी उसे ही याद किया था.

जान से मारने की दी धमकी

हालांकि, शाहरुख ने युवती के साथ गलत करने की कोशिश की है. शाहरुख ने चिंतामन गणेश मंदिर के पास ब्रिज के नीचे अंधेरे में लड़की का हाथ पकड़ा और उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा. लड़की जब उसकी बातों में नहीं आई और विरोध किया तो शाहरुख ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी. इस मामले में जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के अर्जुन सिंह भदौरिया और उनके साथ के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे, जिन्होंने शाहरुख को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.