Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

पंजाब में आए तेज तूफान ने उजाड़ कर रख दिया परिवार, घर के प्रमुख की मौ+त

17

तरनतारन: शनिवार शाम करीब 6 बजे आए तेज़ तूफान और बारिश ने तरनतारन में भारी तबाही मचाई। इसी दौरान एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की दीवार गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोना सिंह (50 वर्ष) पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी मुरादपुर, के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से तरनतारन रेलवे स्टेशन के सामने चाय की दुकान चला रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब सोना सिंह दुकान में काम कर रहा था। दुकान के पास एक पक्की ईंटों की दीवार और टीन की छत थी, जो तूफान के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में सोना सिंह मलबे के नीचे दब गए। बेटे साहिल प्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जब हादसा हुआ, उस वक्त उनकी मां सरबजीत कौर भी दुकान पर मौजूद थीं। आस-पास मौजूद लोगों की मदद से पिता को मलबे से बाहर निकाला गया और तुरंत सिविल अस्पताल तरनतारन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

साहिल ने बताया कि वह अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई है और उनकी मां भी दुकान पर काम में पिता का साथ देती थीं। इस तूफान ने उनके पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया है। साहिल प्रीत सिंह ने राज्य सरकार से वित्तीय सहायता और मुआवज़े की गुहार लगाई है, ताकि वह अपने परिवार की जिम्मेदारियां संभाल सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.