Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...

जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट बना मुसीबत, लोग परेशान, पढ़ें पूरी खबर

31

जालंधर: शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना कब हकीकत बनेगा, यह अब जालंधर के लोगों के लिए बड़ा सवाल बन गया है। कपूरथला चौक से शुरू हुई पानी की पाइपलाइन बिछाने का काम पिछले कई महीनों से धीमी गति से चल रहा है, जिससे इलाके में धूल-मिट्टी और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है।

पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़कों से हर वक्त धूल उड़ती रहती है, जिससे वहां ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक कर्मी और राहगीर बेहद परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस निर्माण कार्य के चलते उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। कई लोग सांस की तकलीफ, आंखों में जलन और स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ खुदाई हो रही है, लेकिन काम न के बराबर है। न तो तय समय पर काम पूरा हो रहा है और न ही कोई सुरक्षा उपाय किए गए हैं। लोगों की मांग है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे इस पाइपलाइन कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि धूल-मिट्टी से निजात मिले और लोगों की सेहत सुरक्षित रह सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.