Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

बनियान-लुंगी पहन खड़े थे अंकल, पीछे से आया सांड… सींग पर उठाकर ऐसा पटका, Video वायरल

9

मध्य प्रदेश के छतरपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो एक सांड का है जो घर के बाहर खड़े बुजुर्ग को उठाकर पटक देता है. घटना के वक्त बुजुर्ग अपने घर के बाहर खड़े थे. वहीं सांड भी गली में जा रहा था. यह सांड चलते चलते पहले तो बुजुर्ग को पारकर आगे निकल गया, लेकिन पता नहीं क्या सुझा कि वह वापस लौट कर बुजुर्ग के ऊपर पीछे से हमला कर दिया.

बुजुर्ग को उठाकर पटकने के बाद एक बार फिर वह सांड वापस धीरे धीरे चलते हुए गली में आगे बढ़ गया. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ी कुंजरेहटी मोहल्ले की है. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना शनिवार की शाम की है. हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन में शिकायत की है. इसमें क्षेत्र में आवारा पशुओं के आतंक पर चिंता जताई है.

वायरल हो रहा वीडियो

लोगों का कहना है कि यह घटना पहली बार नहीं हुई है. आए दिन आवारा जानवर आबादी वाले क्षेत्र में घूमते रहते हैं. इस दौरान इंसानों पर हमला भी करते हैं. कुंजरेहटी मोहल्ले में एक सांड द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला करने और उसे उठाकर जमीन पर पटकने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो घटना स्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिए शिकायत में यह वीडियो भी सबमिट किया है.

नगर पालिका पर आरोप

इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बुजुर्ग अपने घर के बाहर खड़े हैं. वहीं सांड भी उन्हें पारकर आगे की ओर जाता नजर आ रहा है. लेकिन अचानक से सांड के लौटने और हमला करने की घटना हैरान करने वाली है. स्थानीय लोगों के मुताबिक आबादी में आवारा पशुओं को लेकर पहले भी कई बार नगर पालिका में शिकायत दी गई, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं. जबकि उनकी चुप्पी की वजह से बीते एक साल में ही आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. वहीं कई लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.