Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

मशूहर Actor का निधन, पंजाबी सिनेमा से भी था गहरा नाता

82

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का 22 मई 2025 को निधन हो गया। 54 वर्षीय मुकुल देव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसके निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और फिल्म सन ऑफ सरदार में साथ काम कर चुके अभिनेता विंदू दारा सिंह ने की है।

मुकुल देव ने न केवल हिंदी टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में शानदार अभिनय किया, बल्कि उनका पंजाब से भी गहरा जुड़ाव रहा है। वे दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में जन्मे थे, जिनकी पारिवारिक जड़ें पंजाब के जालंधर के पास स्थित एक गांव से जुड़ी हुई हैं। उनके पिता हरी देव दिल्ली पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे और पंजाब से घनिष्ठ संबंध रखते थे।

मुकुल देव ने कई पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया और कई बार यह इच्छा जताई कि वह पंजाब में और अधिक काम करना चाहते हैं। मुकुल देव ने 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने ‘क़िला’, ‘वजूद’, ‘कोहराम’, ‘मुझे मेरी बीवी से बचाओ’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। हाल के वर्षों में उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना’, ‘सोन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में सहायक भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा, वह टीवी शो ‘कभी कभी प्यार कभी कभी यार’ और ‘फियर फैक्टर इंडिया’ के पहले सीज़न के मेज़बान भी रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.