Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

इंदौर में बारिश से पहले नगर निगम ने सूची की तैयार, जर्जर भवनों पर बड़ी कार्रवाई

35

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बारिश से पहले नगर निगम के अमले ने जर्जर भवनों की सूची तैयार कर ली है और इसी के तहत जोन क्रमांक 11 वार्ड क्रमांक 55 के अंतर्गत सरवटे बस स्टैंड पर कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसमें किराएदार रह रहे थे, इंदौर सरवटे बस स्टैंड स्थित जोन क्रमांक 11 के भवन अधिकारी गीतेश तिवारी द्वारा बताया गया की बारिश से पहले दुर्घटना की रोकथाम के लिए लगातार जर्जर भवनों को चिन्हित किया गया है और 15 दिन पहले इन तमाम भवन मालिकों को नोटिस जारी किया गया था।

जिसके बाद शनिवार को सरवटे बस स्टैंड स्थित 60 वर्ष पुराने एक जर्जर भवन पर कार्रवाई की गई है। उनके द्वारा बताया गया कि बारिश के मौसम में जर्जर भवन गिरने का अंदेशा बना रहता है। जिसके कारण कई दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई लगातार जारी है और अभी तक करीबन 15 के करीब ऐसे भवनों को चिन्हित किया गया है।

जिन्हें लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी कई कार्यवाही इस तरह की जाएंगी ताकि बारिश से पहले जो जर्जर भवन हैं उन्हें पूरी तरह से हटा दिया जाए और किसी तरह की दुर्घटना ना हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.