Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP-CG Crime News: कांग्रेस नेता के पिता को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, शोएब ढेबर की भूमिका पर टिकी पु... MP-CG Train Cancellation: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते हैदराबाद-रक्सौल और तिरुपति एक्सप्रेस समेत कई ... MP Crime News: भोपाल के एमपीनगर में फसल बीमा योजना में फर्जीवाड़ा, रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर... DPI Samadhan Shivir: मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, अब जिला स्तर पर होगा लंबित मामलों ... CM Mohan Yadav Ancestral Home: विकास के लिए मुख्यमंत्री ने खुद ढहाया अपना आशियाना, उज्जैन में प्रशास... Bansal Pankh Marathon Ujjain: महाकाल एडिशन मैराथन में गूंजा धावकों का उत्साह, सीएम यादव ने फिटनेस के... MP-CG Crime News: चरित्र शंका के विवाद में उजड़ गया हंसता-खेता परिवार, आरोपी पति ने खुद को भी किया ल... Supreme Court Legal News: वायुसेना की पूर्व अधिकारी को मिली बड़ी राहत, 12 साल बाद फिर से स्क्वाड्रन ... Jiji Thomson Claim Against CEC: पूर्व IAS अधिकारी जिजी थॉमसन के दावे पर घिरे ज्ञानेश कुमार, बीजेपी स... Mahindra Thar Accident Delhi: रोड रैश गेम जैसा दिखा खौफनाक मंजर, तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवा...

‘मेरी रगों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है’, पीएम मोदी की पाकिस्तान को खुली चेतावनी-अब सिर्फ POK पर बात होगी

25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर की धरती से पाकिस्तान को खुली चेतावनी दी है. उन्होंने गुरुवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी रगों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है. पीएम ने कहा कि पाकिस्तान के साथ ना व्यापार होगा और ना ही बातचीत. उसको हर आतंकी हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी.

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा गया था. 140 करोड़ देशवासियों ने संकल्प लिया था कि आतंकबाद को मिट्टी में मिला देंगे. हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खूली छूट दी. तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान को घूटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया.

22 अप्रैल के हमले का जवाब 22 मिनट में

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 22 तारीख के हमले के जबाब में भारतीय सेना ने 22 मिनट में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. सबने देखा जब सिंदूर बारुद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है. मैं देशवासियों से कहना चाहता हूं जो सिंदूर मिटाने निकले थे उन्हें मिट्टी में मिलाया गया है.

पीएम मोदी ने कहा कि जो हिंदूस्तान का लहू बहाया था, कतरे-कतरे का हिसाब लिया है. जो अपने हथियारो पर घमंड करते थे आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं. ये न्याय का नया स्वरुप है. ये सिर्फ आक्रोश नहीं पूरे भारत का रौद्र रुप है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि पहले घर में घूसकर वार किया था और अब सीधा सीने पर प्रहार किया है.

परमाणु बम की धमकी नहीं चलेगी

पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि परमाणु बम की धमकी नहीं चलेगी. हम आतंक के आका और आतंक को पनाह देने वालों को अलग-अलग नहीं देखेंगे. पाकिस्तान का असली चेहरा पूरी दूनिया को दिखाया जाएगा.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि पाकिस्तान भारत से सीधी लड़ाई कभी जीत ही नहीं सकता. जब-जब उसने लड़ाई लड़ी हमेशा मुंह की खानी पड़ी. मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है. पाकिस्तान को हर आतंकी हमले की कीमत चुकानी पड़ेगी.

पीएम मोदी ने ये भी कहा कि पाकिस्तान से अब ना ट्रेड होगा और ना ही टॉक. अब सिर्फ पीओके पर बात होगी. पाकिस्तान को भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा. भारत के खून से खेलना पाकिस्तान को चुकाना पड़ेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.