Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गंगा दशहरा गलती से भी न करें इन चीजों का दान, टूट पड़ेगा दुखों का पहाड़!

31

सनातन धर्म में गंगा नदी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय नदी माना जाता है. कहते हैं पवित्र गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है. इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा का खास महत्व है.इस शुभ अवसर पर बहुत से लोग गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते है. साथ ही इस दिन मां गंगा और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए. इसके पूजा के बाद जप-तप और दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है. कई बार लोग इस दिन कुछ ऐसी चीजों का दान करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है.

गंगा दशहरा कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 4 जून को देर रात 11 बजकर 54 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 6 जून को रात 2 बजकर 15 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा का पर्व 5 जून को मनाया जाएगा.

गंगा दशहरा के स्नान का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा पर सिद्धि योग सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक है. इसके साथ ही रवि योग का भी बन रहा है. वहीं हस्त नक्षत्र का संयोग रात भर रहेगा. जबकि तैतिल करण दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक है. इसके बाद गर करण का योग बन रहा है, जो देर रात 02 बजकर 15 मिनट तक है. मान्यता है कि इन शुभ संयोग में स्नान और दान पुण्य करने से मनचाहा वरदान और आरोग्य का वरदान मिलता है.

भूलकर भी न करें इन चीजों का दान

गंगा दशहरा पर स्नान पवित्र गंगा में स्नान करने के बाद गलती से टूटी हुई वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए. इस दिन धारदार चीजें, काले रंग के वस्त्रों का दान नहीं करना चाहिए. मान्यता है इस तरह की किसी भी वस्तु का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है. वहीं गंगा दशहरा पर अशुद्ध या जूठी वस्तुओं का दान करने पाप के समान माना जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.