उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के एक मदरसे में एक मौलवी ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया. ये मामला नौबस्ता बड़ा गोदान स्थित मदरसा दारुल उलूम से (दोस्त मोहम्मद मदरसा) से सामने आया है. रात में पढ़ाई करने के बाद जब बच्चा खाना खाकर दोस्तों के साथ हॉस्टल के कमरे में सो गया था. तभी रात में लगभग 11:00 बजे मौलवी आया और बच्चे को जगा कर अपने कमरे में ले गया. अपने बिस्तर पर लैटाकर उसने बच्चे के साथ गंदी हरकत की. बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मदरसे के मौलवी ने कई बार बच्चों के साथ गलत हरकत की और यह धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो मदरसे से निकलवा देंगे.
मड़ियांव स्थित नौबस्ता बड़ा खदान स्थित मदरसा दारुल उलूम में हाफिज ए कुरान की तालीम लेने वाले 14 साल के बच्चे के साथ मौलवी ने यौन शोषण किया. इस बारे में बच्चे ने अपने परिवार को बताया. 15 मई की रात में मौलवी उसे हॉस्टल से अपने कमरे में ले गया और उसके बाद उसके साथ यौन शोषण किया. इससे पहले भी कई बार बच्चों के साथ मौलवी गंदी हरकत कर चुका था.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.