Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ... Gangrel Dam All 14 Gates Open: उफान पर गंगरेल बांध का मनोरम दृश्य देखने उमड़े लोग; प्रशासन ने जारी क... Janjgir News Today: पामगढ़ और बलौदा ब्लॉक में नशेड़ी शिक्षकों पर गाज; कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक...

मणिपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 6 उग्रवादी गिरफ्तार, PLA पर बड़ा एक्शन

33

मणिपुर में सुरक्षाबलों का एक्शन जारी है. इसी सिलसिले में 21 मई को आर्मड फोर्सेस ने अभियान चलाते हुए 6 खूंखार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. सुरक्षाबलों नें जिन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है वो भारत सरकार की तरफ से बैन किए गए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सहित बाकी प्रतिबंधित संगठनों के सदस्य हैं. गिरफ्तारी के दौरान बड़ी मात्रा में गोला बारूद सहित आटोमेटेड पिस्टल और राइफलें बरामद हुई हैं जिन्हें सुरक्षाबलों ने जब्त कर लिया है. सुरक्षाबलों ने बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.

सुरक्षाबलों की कार्रवाई में जिन 6 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, उनमें 3 उग्रवादी भारत सरकार के प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी से हैं जिन्हें काकचिंग जिले के एलांगखांगपोकपी और काकचिंग निंगथौ पारेन इलाके से गिरफ्तार किया गया. बाकी 3 सदस्य जो हिरासत में लिए गए हैं उनमें एक कंगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (तयबंगनबा) का सक्रिय सदस्य ,केसीपी (अपुनबा) समूह का एक सदस्य और केसीपी-पीएससी (पॉलिटब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी) का एक कैडर शामिल है. इन सभी की गिरफ्तारी मणिपुर के अलग-अलग इलाकों से की गई है.

मिल रही बड़ी कामयाबी

पुलिस, सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेस संयुक्त रूप से अभियान चलाकर उग्रवादियों को गिरफ्तार कर रही हैं. इसी के चलते कई प्रतिबंधित संगठन सरेंडर कर चुके हैं. सुरक्षाबल की जीरो टॉलरेंस के तहत PLA, UNLF, KCP, PREPAK और KYKL के सदस्यों पर लगातार एक्शन हो रहा है. इसमें कई उग्रवादी सरेंडर कर चुके हैं तो कई सुरक्षाबलों की कार्रवाई में ढेर हो चुके हैं.

बड़े पैमाने पर हथियार बरामद

सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी की है. तलाशी अभियानों के दौरान भारी मात्रा में पिस्तौल, राइफल, बम, ग्रेनेड, IED, एके-47 राइफल, आरपीजी लॉन्चर और अन्य युद्ध सामग्री जब्त की गई है. कई बंकरों को भी ध्वस्त किया गया है.

PLA की चीन से नजदीकियां

मणिपुर में असम राइफल्स और सेना पर हमला करने वाली पीपुल्स लिबरेशन आर्मी , चीन की सेना PLA की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं है. चीनी सेना लगातार मणिपुर और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में हिंसा फैलाने के लिए PLA को ट्रेनिंग और हथियार प्रोवाइड करती है. भारत सरकार ने PLA को बैन कर रखा है और इसके खिलाफ लगातार जीरो टालरेंस की पॉलिसी अपना रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.