Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दुल्हन के साथ मनाई सुहागरात, फिर बुआ को अकेला देख… दूल्हे की करतूत से सदमे में परिवार

30

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शादी के बाद एक दूल्हे ने ऐसा कांड कर डाला, जिससे दुल्हन सदमे में है. दरअसल, दूल्हे ने सुहागरात मनाने के बाद अपने दोस्तों को बुलाया. फिर अपनी ही बुआ के साथ गैंगरेप किया. इतना ही नहीं, बुआ के साथ की गई दरिंदगी का पूरा वीडियो भी बनाया. पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को भी इस बारे में बताया तो वीडियो वायरल कर देगा.

दूल्हे की बुआ की उम्र मात्र 14 साल है. डरी-सहमी बुआ कई दिनों तक चुप रही. वो डिप्रेशन में चली गई थी. परिवार को शक हुआ तो उन्होंने किशोरी से पूछा. तब वो टूट गई और दूल्हे की सारी करतूत परिवार को बताई. सच जानकर नई नवेली दुल्हन समेत परिजनों के भी होश उड़ गए.

घटना गाजियाबाद जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र की है. गाजियाबाद पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि बीते दिनों उसकी रिश्तेदारी में एक युवक का निकाह था. जहां वह अपनी बेटी के साथ गया था. निकाह संपन्न होने के दूसरे दिन यानी सुहागरात के बाद दूल्हा-दुल्हन का वलीमा होना था. इसलिए वह परिवार समेत वहीं रुक गए. पीड़ित युवक का कहना है कि आरोपी दूल्हा सुहागरात के बाद वलीमे वाले दिन उसकी 14 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया.

होटल देख उसकी बेटी ने अंदर जाने से मना कर दिया. इसके बाद आरोपी दूल्हा उसे जबरन खींचकर अंदर एक कमरे में ले गया. इसके बाद आरोपी दूल्हे ने फोन करके अपने दो दोस्तों को भी होटल में बुला लिया. फिर तीनों ने बारी-बारी उसके साथ गैंगरेप किया.

गुमसुम रहने लगी थी पीड़िता

रिश्तेदारी से लौटने के कई दिन बाद तक जब बेटी चुप-चुप रहती थी तो घरवालों ने उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी. इसके बाद 14 साल की किशोरी ने दूल्हे की सारी करतूत परिजनों को बता दी. वलीमे वाले दिन दूल्हे के ऐसी हरकत करने की बात सुनकर किशोरी के परिजनों के होश उड़ गए. उधर, सुहागरात के दूसरे ही दिन दूल्हे के बुआ से गैंगरेप करने की घटना के बारे में जानकर दुल्हन के भी होश उड़े हुए हैं.

पहले बयानों से मुकरा परिवार

घटना 15 मई की है. पीड़िता की बात सुनकर उसके माता-पिता गाजियाबाद नगर कोतवाली पहुंचे. जहां उन्होंने 17 मई को गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई. गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि शिकायत देने के बाद पीड़ित परिवार बयानों से मुकर गया. हालांकि बाद में पुलिस कमिश्नर के ऑफिस में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की. मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है. मामले में आगामी जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.